VIDEO: भारतीय सीमा के अंदर दाखिल हुआ पाकिस्तानी हेलिकॉप्टर, जवानों ने की फायरिंग फिर…

पुंछ: भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव जारी है. इसी बीच एक ऐसी खबर आयी है जो पाकिस्तान के दुस्साहस का परिचायक है. दरअसल, रविवार को सीमा से एक वीडियो सामने आया जो तेजी से वायरल हो चला है. इस वीडियो में पाकिस्तान का एक हेलिकॉप्टर भारतीय सीमा के अंदर दाखिल होता नजर […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | September 30, 2018 2:30 PM

पुंछ: भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव जारी है. इसी बीच एक ऐसी खबर आयी है जो पाकिस्तान के दुस्साहस का परिचायक है. दरअसल, रविवार को सीमा से एक वीडियो सामने आया जो तेजी से वायरल हो चला है. इस वीडियो में पाकिस्तान का एक हेलिकॉप्टर भारतीय सीमा के अंदर दाखिल होता नजर आ रहा है. खबरों की मानें तो हेलिकॉप्टर को देखकर कुछ राउंड्स फायरिंग भी की गयी लेकिन यह वापस अपने क्षेत्र में चला गया.

भारतीय एयरस्पेस में पाकिस्तान के उल्लंघन से एक बार फिर तनाव गहरा गया है. जानकारी के अनुसार रविवार को पुंछ के गुलपुर सेक्टर में दोपहर करीब 12:30 बजे यह हेलिकॉप्टर भारत की सीमा के प्रवेश कर गया. आप भी देखें तेजी से वायरल होता यह वीडियो…