छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या
रायपुर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर होने के संदेह पर 30 वर्षीय एक व्यक्ति को मार डाला. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने उसके पिता को भी बुरी तरह पीटा जब वह अपने बेटे को बचाने की कोशिश कर रहा था.... कांकेर के पुलिस […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
September 18, 2018 5:47 AM
रायपुर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर होने के संदेह पर 30 वर्षीय एक व्यक्ति को मार डाला. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने उसके पिता को भी बुरी तरह पीटा जब वह अपने बेटे को बचाने की कोशिश कर रहा था.
...
कांकेर के पुलिस अधीक्षक के एल ध्रुव ने पीटीआई को फोन पर बताया कि रविवार की रात ताडोकी पुलिस स्टेशन सीमा क्षेत्र के अंतर्गत अमागांव में नक्सलियों ने गेंदलाल जैन को पीटा और फिर उसकी हत्या कर दी. यह गांव राज्य की राजधानी रायपुर से करीब 250 किलोमीटर दूर है. इस घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया.
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 12:02 AM
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 7:11 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 5:00 PM
July 6, 2026 8:57 PM
July 6, 2026 9:27 PM
July 6, 2026 5:23 PM
