बेटी की पढ़ाई के लिए खरीदा 18 करोड़ का घर

ब्रिटेन में इन दिनों एक भारतीय अरबपति का नाम सुर्खियों में है. वजह यह कि इस भारतीय अरबपति ने अपनी बेटी के लिए 18 करोड़ रुपये से ज्यादा का एक महल ही खरीद लिया है. इसका मकसद यह है कि उसकी बेटी को ब्रिटेन में रहकर पढ़ाई करे. महल का नाम है ईडन मेंशन. यह […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | September 16, 2018 9:48 AM
ब्रिटेन में इन दिनों एक भारतीय अरबपति का नाम सुर्खियों में है. वजह यह कि इस भारतीय अरबपति ने अपनी बेटी के लिए 18 करोड़ रुपये से ज्यादा का एक महल ही खरीद लिया है. इसका मकसद यह है कि उसकी बेटी को ब्रिटेन में रहकर पढ़ाई करे. महल का नाम है ईडन मेंशन. यह स्कॉटलैंड में सेंट एंड्रयू यूनिवर्सिटी के करीब है. इसी यूनिवर्सिटी में इस अरबपति की बेटी पढ़ाई करेगी.
प्रिंस विलियम को था पसंद
इस महल की शान-ओ-शौकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कभी इस मेंशन में ब्रिटेन के शाही परिवार के प्रिंस विलियम रहना चाहते थे, उन्होंने इसे देखा भी था, लेकिन किन्हीं कारणों से बात आगे नहीं बढ़ी. यह मेंशन अब तक लोगों को किराये पर मिलता था, लेकिन अब इसे 18 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम देकर खरीद लिया गया है. इस मेंशन में रहने वालों की सभी सुविधाओं का ख्याल रखा गया है.
देखते ही बनती है मेंशन की शान-ओ-शौकत
मेंशन के बाथरूम को देखकर इसके शाही होने का अंदाजा लगाया जा सकता है. इसमें एक सिनेमा हॉल है. यह मेंशन पांच एकड़ में फैला है. इसमें रूफ टेरेस भी है. इसमें आठ बेडरूम हैं, जिनकी सजावट लाजवाब है. अब तक इस महल की देखभाल करने के लिए नौकरों की पूरी फौज तैनात थी. इस मेंशन के बाथरूम देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस मेंशन में लाइफ कैसी होगी.