[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National कठुआ बलात्कार : डाक्टरों ने कहा, पीड़िता का हुआ था यौन उत्पीड़न, दम घुटने से हुई मौत

कठुआ बलात्कार : डाक्टरों ने कहा, पीड़िता का हुआ था यौन उत्पीड़न, दम घुटने से हुई मौत

0
कठुआ बलात्कार : डाक्टरों ने कहा, पीड़िता का हुआ था यौन उत्पीड़न, दम घुटने से हुई मौत

पठानकोट (पंजाब): कठुआ प्रकरण की आठ साल की बलात्कार पीड़ित का पोस्टमार्टम करनेवाले डॉक्टरों ने यहां एक अदालत को बताया है कि लड़की का यौन उत्पीड़न हुआ था और उसकी मौत दम घुटने से हुई.

लड़की के बर्बर बलात्कार और हत्या मामले की सुनवाई में अब तक करीब 54 गवाह अदालत के सामने गवाही दे चुके हैं. जनवरी में जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के एक गांव में लड़की की कथित रूप से बार-बार यौन उत्पीड़न के बाद हत्या कर दी गयी थी. विशेष लोक अभियोजक जेके चोपड़ा ने कहा कि पोस्टमार्टम करनेवाले डॉक्टरों ने हाल में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के सामने अपना बयान दर्ज कराया. जम्मू कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा का प्रतिनिधित्व करनेवाले चोपड़ा के अनुसार, डॉक्टरों ने कहा कि पीड़ित का यौन उत्पीड़न हुआ था और उन्होंने उसकी मौत के लिए दम घुटने को कारण बताया.

पठानकोट जिला एवं सत्र न्यायाधीश तेजविंदर सिंह इस मामले की सुनवाई कर रहे हैं. दरअसल, पीड़ित के परिवार की याचिका पर उच्चतम न्यायालय के आदेश पर यह मामला स्थानांतरित किया गया है. जिला एवं सत्र अदालत ने आठ जून को इस मामले के सात आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और हत्या के आरोप तय किये थे.

अपराध शाखा ने इससे पहले मंदिर के संरक्षक सांजी राम, उसके बेटे विशाल और उसके किशोर रिश्तेदार, दो विशेष पुलिस अधिकारियों दीपक खजूरिया उर्फ दीपू और सुरेंद्र वर्मा एवं मित्र प्रवेश कुमार उर्फ मन्नू को गिरफ्तार किया था. नौ अप्रैल को पहले आरोपपत्र में सभी को नामजद किया गया था. अपराध शाखा ने 30 जुलाई को पूरक आरोपपत्र सौंपा था. चोपड़ा ने कहा कि डॉक्टरों के बयान ने अभियोजन के मामले को और मजबूत कर दिया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel