Video : गर्भवती महिला को कंधे पर ढोकर भी अस्पताल नहीं पहुंचा पाये परिजन, रास्ते में दिया बच्चे को जन्म
विजयनगरम : आंध्रप्रदेश के विजयनगरम जिले का एक छोटा सा गांव जो जंगलों के बीच बसा है, वहां सड़क की पहुंच नहीं होने के कारण आम लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसका एक उदाहरण चार सितंबर को सामने आया जब गांव से सात किलोमीटर दूर स्थित अस्पताल में एक गर्भवती महिला […]
विजयनगरम : आंध्रप्रदेश के विजयनगरम जिले का एक छोटा सा गांव जो जंगलों के बीच बसा है, वहां सड़क की पहुंच नहीं होने के कारण आम लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसका एक उदाहरण चार सितंबर को सामने आया जब गांव से सात किलोमीटर दूर स्थित अस्पताल में एक गर्भवती महिला को पहुंचाने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी.
#WATCH: A pregnant woman being carried by her relatives through a forest for 4 km in Vijayanagaram district due to lack of road connectivity. Hospital was 7 km away from the village but she delivered midway & returned. Both the baby & the mother are safe. (4.9.18) #AndhraPradesh pic.twitter.com/fvGZlYwDCl
— ANI (@ANI) September 7, 2018
महिला के रिश्तेदार उसे बांस के सहारे अपने कंधे पर ढोकर अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन महिला ने रास्ते में ही बच्चे को जन्म दे दिया, तब वे उसे वापस उसी तरह ढोकर घर ले आये. हालांकि सरकार ने ममता वाहन की व्यवस्था ग्रामीण इलाकों में की है, लेकिन सुदूर गांव में जहां सड़क नहीं है वाहन पहुंच ही नहीं पाते कई बार तो महिलाओं की मौत तक हो जाती है. देखें, वीडियो किस तरह महिला को लेकर गांव से निकले रिश्तेदार.
