[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National 12 जून की टॉप 20 खबरें: राज्यसभा चुनाव में बीजेपी का दबदबा, अमेरिकी कार्रवाई से भड़का भारत, ममता बनर्जी को कल्याण का अल्टीमेटम

12 जून की टॉप 20 खबरें: राज्यसभा चुनाव में बीजेपी का दबदबा, अमेरिकी कार्रवाई से भड़का भारत, ममता बनर्जी को कल्याण का अल्टीमेटम

0
12 जून की टॉप 20 खबरें: राज्यसभा चुनाव में बीजेपी का दबदबा, अमेरिकी कार्रवाई से भड़का भारत, ममता बनर्जी को कल्याण का अल्टीमेटम
एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की 20 बड़ी खबरें

1. 4 दिन में 3 जहाजों पर हमला, 3 भारतीयों की मौत; होर्मुज में अमेरिकी कार्रवाई पर भड़का भारत

Hormuz Tension: होर्मुज स्ट्रेट और ओमान की खाड़ी में बढ़ते सैन्य तनाव का असर वहां से गुजरने वाले जहाजों पर पड़ रहा है. बीते चार दिनों में तीन वाणिज्यिक जहाज अमेरिकी सेना के निशाने पर आए, जिनमें तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई. घटना के बाद भारत ने अमेरिका के सामने कड़ा विरोध दर्ज कराया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2. राजस्थान-मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव: बीजेपी का दबदबा, 6 में से 5 सीटों पर जीत

Rajya Sabha Election: राजस्थान और मध्यप्रदेश में राज्यसभा की छह सीटों के लिए हुए चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है. राजस्थान में भाजपा के दो और कांग्रेस के एक उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि मध्यप्रदेश में बीजेपी ने तीनों सीटों पर कब्जा जमाया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. ममता बनर्जी को कल्याण के अल्टीमेटम से कालीघाट में खलबली, टीएमसी नेता बोले- अभिषेक को चुनें या हमें

Kalyan Banerjee Ultimatum To Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) का आंतरिक गृहयुद्ध चरम पर पहुंच गया है. वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी ने पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी को अल्टीमेटम देकर कहा है कि या तो वह अभिषेक बनर्जी को चुनें या अपने पुराने वफादारों को. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. बंगाल विधानसभा का बजट सत्र 18 से, असेंबली होगी पेपरलेस, नये विधायकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

West Bengal Budget Session: पश्चिम बंगाल विधानसभा 18 जून से शुरू होने वाले बजट सत्र से पूरी तरह पेपरलेस होने जा रही है. राष्ट्रीय ई-विधान परियोजना (NeVA) के तहत असेंबली को डिजिटल किया जायेगा. 200 नये विधायकों को विशेष प्रशिक्षण मिलेगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. सायोनी घोष ने भी ममता बनर्जी को छोड़ा, पढ़ें भूपेंद्र यादव के घर 1 घंटे चली गुप्त बैठक की इनसाइड स्टोरी

Saayoni Ghosh Joins TMC Rebels: तृणमूल कांग्रेस में जारी राजनीतिक संकट के बीच जादवपुर की सांसद सायोनी घोष भी बागी खेमे के साथ खड़ी हो गयीं हैं. दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर सीएम शुभेंदु अधिकारी संग उन्होंने गुप्त बैठक के बाद यह फैसला किया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. Video: स्कूल या अय्याशी का अड्डा! सिक रूम में मिले 1.77 करोड़ कैश, शराब और कंडोम, नगरपालिका चेयरमैन समेत 4 पर केस दर्ज

Cash Alcohol Bottles Condoms Bedroom Inside Bengal School: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के कांचरापाड़ा में एक इंग्लिश मीडियम स्कूल से 1.77 करोड़ रुपए कैश, शराब की बोतलें और कंडोम बरामद हुए हैं. भाजपा ने इस घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. बिहार MLC चुनाव में सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध जीते, निशांत कुमार और पवन सिंह पहली बार पहुंचे सदन

Bihar MLC Chunav: बिहार विधान परिषद चुनाव में सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं. सभी विजयी उम्मीदवार सदन पहुंच अपना सर्टिफिकेट प्राप्त कर रहे हैं. जदयू के निशांत कुमार और भाजपा के पवन सिंह पहली बार किसी सदन के सदस्य बने हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. बिहार में सरकारी शिक्षकों को अब कोचिंग और ट्यूशन पढ़ाने पर रोक, नया आदेश जारी

Bihar Government Action: बिहार सरकार ने सरकारी शिक्षकों के लिए नया और सख्त नियम लागू किया है. अब कोई भी सरकारी शिक्षक कोचिंग संस्थान, निजी ट्यूशन या अन्य व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में नहीं पढ़ा सकेगा. नियम तोड़ने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी. शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को आदेश जारी कर दिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. 2 करोड़ का बंगला, थार और जेवरात, प्यून से अकाउंटेंट बने शख्स ने खड़ा कर लिया करोड़ों का साम्राज्य, अधिकारी हैरान

Bihar News: हाजीपुर नगर परिषद के अकाउंटेंट मनीष कुमार के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है. छापेमारी में 2 करोड़ रुपये से अधिक का बंगला, थार गाड़ी, लाखों की ज्वेलरी और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. नीति आयोग की बैठक में CM हेमंत सोरेन ने बुलंद की झारखंड की आवाज, जानें क्या-क्या रखी मांगें

Hemant Soren: दिल्ली में सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड के लिए दमदार तरीके से आवाज उठाई है. नीति आयोग की बैठक में उन्होंने पीएम मोदी के सामने 1.36 लाख करोड़ के बकाया राशि की मांग की है. इस खबर में पढ़ें मुख्यमंत्री ने झारखंड के लिए और क्या-क्या मांग रखी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. पलामू के नौडीहा में 21 करोड़ रुपये से बनेगा बाइपास, बिहार तक का सफर होगा आसान

Palamu News: पलामू के नौडीहा बाजार से बारा तक 21.03 करोड़ रुपये की लागत से बाइपास सड़क बनेगी. इससे जाम की समस्या से राहत मिलेगी और बिहार से संपर्क बेहतर होगा. दो चरणों में बनने वाली इस परियोजना से व्यापार, माल ढुलाई और आवागमन को नई गति मिलने की उम्मीद है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. बिहार में किशनगंज-अररिया के रास्ते पहुंचा मॉनसून, 15 जून के बाद पूरे राज्य में दिखेगा असर

Monsoon Arrives in Bihar: बिहार में किशनगंज और अररिया के रास्ते मॉनसून ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग के मुताबिक, अनुकूल परिस्थितियों के कारण 14-15 जून तक मॉनसून पूरे राज्य में छा जाएगा. इससे हर क्षेत्र में बारिश शुरू होगी. यूपी से आई आंधी-पानी के चलते पटना समेत कई जिलों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. न थमा हौसला, न रुकी जिद, चौथे प्रयास में मधुबनी के शिवम ने क्रैक किया UPSC

Shivam Narayan Jha AIR 597: मधुबनी के सिजोलिया गांव के शिवम नारायण झा ने यूपीएससी 2025 की परीक्षा क्रैक की है. उन्होंने यह एग्जाम अपने चौथे प्रयास में पास किया है. जानें शिवम की संघर्ष और सफलता की कहानी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. IIT जोधपुर में BS इन मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग का नया कोर्स लॉन्च, हाई-डिमांड जॉब्स के लिए करेगा तैयार

IIT Jodhpur New Course : IIT जोधपुर के गणित विभाग ने भविष्य की मांग को देखते हुए BS इन मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग प्रोग्राम की घोषणा की है. इसमें एडमिशन पूरी तरह से JEE Advanced 2026 के स्कोर और JoSAA काउंसलिंग पर आधारित है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. OnePlus N6 की एंट्री तय, Amazon पर दिखा नाम, 20 हजार रुपये से कम कीमत में आ सकता है नया OnePlus फोन

OnePlus N6 की लॉन्चिंग करीब मानी जा रही है. Amazon माइक्रोसाइट पर फोन का नाम दिखाई दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह नया OnePlus स्मार्टफोन 20 हजार रुपये से कम कीमत में आ सकता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. Skoda Kodiaq RS की बुकिंग 22 जून से होगी शुरू, सिर्फ 50 लोग ही खरीद पाएंगे, जानें फीचर्स

Skoda अपनी नई Kodiaq RS को भारत में लाने जा रही है. इसकी बुकिंग 22 जून से शुरू होगी और सिर्फ 50 यूनिट्स ही उपलब्ध होंगी. यह एक हाई-परफॉर्मेंस और लिमिटेड एडिशन SUV है जिसमें दमदार इंजन, तेज स्पीड, प्रीमियम लुक और एडवांस टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन मिलता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. क्या फिर बढ़ेगी महंगाई? ईरान-अमेरिका जंग से कच्चे तेल के दाम हुए $90 के पार

Oil Price on 11 June 2026: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव से तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं. जानिए ग्लोबल मार्केट के हालात और इसका आम जनता की महंगाई पर क्या असर होगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. चांद पर जमीन कैसे खरीदी जाती है, कौन है मालिक? सुशांत सिंह राजपूत भी थे खरीदार, जानिए नियम

Moon Land Buying : क्या सच में खरीदी जा सकती है चांद पर जमीन? जानिए ‘लूनर एम्बेसी’ के दावों, सुशांत सिंह राजपूत के प्लॉट और अंतरराष्ट्रीय ‘आउटर स्पेस ट्रीटी’ का पूरा सच. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. Jab We Met: बॉबी देओल को हटाकर शाहिद कपूर को क्यों लिया था? सालों बाद डायरेक्टर इम्तियाज अली ने खोला राज

Jab We Met में शाहिद कपूर से पहले बॉबी देओल को कास्ट किया जाना था. सालों बाद डायरेक्टर इम्तियाज अली ने बताया कि आखिर कैसे फिल्म की कास्टिंग बदली और बॉबी देओल इस सुपरहिट फिल्म से बाहर हो गए. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. Mismatched Season 4: शुरू हो गई रोहित और प्राजक्ता की ‘मिसमैच्ड 4’ की शूटिंग, प्रोफेसर सिड ने सेट से शेयर कीं खास तस्वीरें

Mismatched Season 4: रोहित सराफ और प्राजक्ता कोली की मशहूर सीरीज ‘मिसमैच्ड’ के चौथे और आखिरी सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है. रणविजय सिंहा ने सेट से तस्वीरें शेयर की हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Previous article समावेशी शिक्षा व्यवस्था का आधार है हाइब्रिड लर्निंग, पढ़ें डॉ सतेंद्र कुमार का आलेख
Next article Madhubani Weather: अगले तीन दिन भारी पड़ सकते हैं, 70 मिमी तक बारिश संभव
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel