[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National रामविलास पासवान ने कसा तंज : PM पोस्ट के लिए 2019 में फिलहाल नहीं है कोई वैकेंसी

रामविलास पासवान ने कसा तंज : PM पोस्ट के लिए 2019 में फिलहाल नहीं है कोई वैकेंसी

0
रामविलास पासवान ने कसा तंज : PM पोस्ट के लिए 2019 में फिलहाल नहीं है कोई वैकेंसी

चंडीगढ़ : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने शनिवार को कहा कि 2019 में प्रधानमंत्री पद के लिए कोई रिक्ति नहीं है और विपक्ष को 2024 को ध्यान में रखकर मेहनत करनी चाहिए. सत्तारूढ़ एनडीए में सहयोगी लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रमुख पासवान ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की पिछले चार सालों की उपलब्धियां स्वतंत्रता के बाद से किसी और सरकार की उपलब्धियों से अधिक हैं.

इसे भी पढ़ें : आम चुनाव 2019 : सीटों के समीकरण को लेकर बिहार की सियासत में बाहर शांति, अंदर बवाल, जानें पूरी बात

पासवान ने दलित मुद्दे पर भी विस्तार से बोला. उन्होंने स्वीकार किया कि सरकार के साथ पहले दलित मुद्दे पर धारणा को लेकर समस्या थी, लेकिन उसे दुरुस्त कर दिया गया है. केंद्रीय उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री ने यहां संवाददाता सम्मेलन में एनडीए सरकार को गरीब, दलित और किसान समर्थक बताया.

पासवान ने एनडीए के सहयोगी के तौर पर उनके अनुभव और 2019 के चुनावों में क्या वह भाजपा नीत राजग का हिस्सा बने रहेंगे? इस बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पिछले चार साल से सत्ता में है और अगर इस अवधि के दौरान इस सरकार की उपलब्धियों को गिनेंगे, तो स्वतंत्रता के बाद से किसी अन्य सरकार से इसकी उपलब्धियां बेहतर हैं.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पर कोई आरोप नहीं है. वह साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं. 24 घंटे में वह 20 घंटे काम करते हैं. यह सरकार आम आदमी और गरीबों के लिए जनधन योजना, आम आदमी बीमा योजना लायी. इसके अलावा, भारत आर्थिक महाशक्ति के तौर पर उभर रहा है. उन्होंने कहा कि लोजपा ने उस वक्त एनडीए का समर्थन किया, जब उसके पास सिर्फ दो अन्य सहयोगी (अकाली दल और शिवसेना) थे.

उन्होंने कहा कि पिछले दो साल से हम (लोजपा) कह रहे हैं कि 2019 में कोई रिक्ति नहीं है. कांग्रेस और विपक्ष कड़ी मेहनत कर सकता है, लेकिन उन्हें महसूस करना चाहिए कि 2019 में कोई रिक्ति नहीं है. वे 2019 नहीं, बल्कि 2024 के लिए कठोर परिश्रम कर सकते हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel