[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल के दो आतंकी मारे गये

कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल के दो आतंकी मारे गये

0
कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल के दो आतंकी मारे गये

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये. पुलिस ने बताया कि सप्ताह की शुरुआत में उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक पुलिसकर्मी से छीनी गयी इंसास राइफल भी आतंकवादियों के पास से बरामद की गयी.

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने लोलाब इलाके के खुमरियाल में गुरुवार की दोपहर एक जांच चौकी बनायी थी. उन्होंने बताया कि जांच प्रक्रिया जारी ही थी कि आतंकवादियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां चला दीं जिसका उन्होंने मुंहतोड़ जवाब दिया. प्रवक्ता ने बताया कि कुछ देर चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया. उन्होंने बताया कि मारे गये आतंकवादियों की पहचान जहूर अहमद और बिलाल अहमद शाह के तौर पर हुई है. दोनों शतमुकाम गांव के रहनेवाले हैं. प्रवक्ता ने बताया, ‘दोनों प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से संबद्ध थे और दोनों इलाके में कई बार सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमला करने तथा नागरिकों पर अत्याचार के कई मामलों में संलिप्त थे.’

उन्होंने बताया कि मारे गये आतंकवादियों के पास से एक एके-47, मंगलवार को कुपवाड़ा के कंधार इलाके में एक पुलिसकर्मी से छीना गया एक इंसास राइफल बरामद किया गया. प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले में जांच जारी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel