सुपरसोनिक इंटरसेप्ट मिसाइल का किया गया सफल परीक्षण

भुवनेश्‍वर: भारत ने गुरुवार को सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया. रक्षा सूत्रों के मुताबिक, यह परीक्षण ओडिशा के तटीय केंद्र से सफलतापूर्वक किया गया. यह मिसाइल बेहद कम ऊंचाई से आने वाली किसी भी बैलिस्टिक मिसाइल को बीच में ही मार गिराने की क्षमता रखता है.... यदि आपको याद हो तो इससे पहले […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | August 2, 2018 3:05 PM

भुवनेश्‍वर: भारत ने गुरुवार को सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया. रक्षा सूत्रों के मुताबिक, यह परीक्षण ओडिशा के तटीय केंद्र से सफलतापूर्वक किया गया. यह मिसाइल बेहद कम ऊंचाई से आने वाली किसी भी बैलिस्टिक मिसाइल को बीच में ही मार गिराने की क्षमता रखता है.

यदि आपको याद हो तो इससे पहले बीते 16 जुलाई को भारत ने सफलतापूर्वक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्राह्मोस का परीक्षण किया था. मिसाइल गुरुवार सुबह 10.18 बजे चांदीपुर के बालासोर जिले में स्थित परीक्षण केंद्र से लॉन्च किया गया. रक्षा शोध व विकास संगठन (डीआरडीओ) ने कहा है कि इस परीक्षण ने सभी मानकों को पूरा कर लिया है.

डीआरडीओ के अधिकारी ने जानकारी दी कि इस परिक्षण के साथ भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक और मील का पत्थर हासिल कर लिया है. ब्रह्मोस एयरोस्पेस भारत के डीआरडीओ व रूस के फेडरल स्टेट यूनिटरी एंटरप्राइज एनपीओएम का संयुक्त उद्यम है.