[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा-माल्या को आर्थर रोड जेल में नहीं है जान का खतरा

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा-माल्या को आर्थर रोड जेल में नहीं है जान का खतरा

0
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा-माल्या को आर्थर रोड जेल में नहीं है जान का खतरा

नयी दिल्ली : गृह मंत्रालय ने कहा है कि भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को प्रत्यर्पण के बाद मुंबई की आर्थर रोड जेल में रखा जायेगा जो देश की सबसे अच्छी जेलों में से एक है. गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि भारत की जेलें दुनिया के किसी अन्य देश की जेलों से अच्छी हैं तथा भारतीय जेलों में कैदियों के अधिकारों को पूर्ण संरक्षण मिलता है.

माल्या का अपनी जान पर खतरा होने का डर गुमराह करनेवाली बात है. यह टिप्पणी ऐसे समय पर आयी है जब ब्रिटेन की एक अदालत ने भारतीय अधिकारियों से तीन हफ्ते के अंदर आर्थर रोड जेल का एक वीडियो जमा कराने का आदेश दिया है. भारत की, 9000 करोड़ रुपये का ऋण नहीं चुकाने के मामलों के सिलसिले में प्रत्यर्पण के बाद माल्या (62) को इसी जेल में रखने की योजना है. अधिकारी ने कहा कि आर्थर रोड जेल में कैदियों के उपचार के लिए समुचित चिकित्सा सुविधाएं हैं जहां माल्या को विचाराधीन कैदी के रूप में सुरक्षा मिलेगी. यह जेल अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार उच्च सुरक्षा प्राप्त जेल है. केंद्र सरकार ने आर्थर रोड जेल के कैदियों को मिली सुरक्षा का पहले ही मूल्यांकन किया था और उसकी रिपोर्ट ब्रिटिश अदालत को सौंपी थी.

माल्या मार्च, 2016 से ब्रिटेन में है और उसे प्रत्यर्पण वारंट पर 18 अप्रैल को स्कॉटलैंड यार्ड ने गिरफ्तार किया था. लेकिन, उसे शीघ्र ही अदालत से जमानत मिल गयी थी. भारत और ब्रिटेन के बीच 1992 में प्रत्यर्पण संधि पर दस्तखत हुए थे, लेकिन इस व्यवस्था के तहत अब तक केवल एक का ही प्रत्यर्पण हो पाया है. इस व्यवस्था के तहत प्रत्यार्पित समीरभाई विनूभाई पटेल को पिछले साल अक्तूबर में भारत भेजा गया था ताकि वह 2002 के गोधरा कांड के बाद भड़के दंगों में अपनी कथित संलिप्तता को लेकर मुकदमे की कार्रवाई का सामना कर सकें. हालांकि, माल्या के विपरीत उसने बिना किसी कानूनी चुनौती के प्रत्यर्पण आदेश को स्वीकार कर लिया था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel