[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National प्रधानमंत्री पर ‘रासायनिक हमले” की धमकी देनेवाला झारखंड का रहनेवाला, गिरफ्तार

प्रधानमंत्री पर ‘रासायनिक हमले” की धमकी देनेवाला झारखंड का रहनेवाला, गिरफ्तार

0
प्रधानमंत्री पर ‘रासायनिक हमले” की धमकी देनेवाला झारखंड का रहनेवाला, गिरफ्तार

मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर रासायनिक हमले की धमकी देने और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के नियंत्रण कक्ष में फोन करने के आरोप में पुलिस ने मुंबई से 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करनेवाले काशीनाथ मंडल को डीबी मार्ग पुलिस ने 27 जुलाई को गिरफ्तार किया. अधिकारी ने बताया कि उसने नयी दिल्ली स्थित एनएसजी नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर हासिल किया और शुक्रवार को वहां फोन करके प्रधानमंत्री पर ‘रासायनिक हमले’ की धमकी दी. एनएसजी ने जिस नंबर से धमकी भरा फोन किया गया था उसे मुंबई में ट्रेस करने के बाद इसकी सूचना यहां की पुलिस को दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने झारखंड निवासी मंडल का पता लगाया और मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से उसे उस समय गिरफ्तार किया जब वह सूरत जानेवाली एक ट्रेन में चढ़नेवाला था. वह यहां वालकेश्वर इलाके में एक झुग्गी में रह रहा था.

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान मंडल ने पुलिस को बताया कि हाल ही में झारखंड में एक नक्सलवादी हमले में उसका दोस्त मारा गया था और इस संबंध में वह प्रधानमंत्री से मिलना चाहता था. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को एक अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. अधिकारी ने बताया कि मंडल को अदालत में पेश किया जायेगा. उन्होंने बताया कि मंडल के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (1) और (2) और धारा 182 में मामला दर्ज किया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel