[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National कश्मीर : छुट्टी पर चल रहे सीआरपीएफ जवान नसीर को आतंकियों ने मारी गोली, शहीद

कश्मीर : छुट्टी पर चल रहे सीआरपीएफ जवान नसीर को आतंकियों ने मारी गोली, शहीद

0
कश्मीर : छुट्टी पर चल रहे सीआरपीएफ जवान नसीर को आतंकियों ने मारी गोली, शहीद

श्रीनगर : रविवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों ने सीआरपीएफ जवान नसीर अहमद राठेर की गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार आतंकियों ने नसीर को उनके पुलवामा स्थित आवास में गोली मार दी. वे सीआरपीएफ की 134वीं बटैलियन में थे और फिलहाल छुट्टी पर चल रहे थे.

गोली लगने की वजह से घायल नसीर को पुलवामा स्थित जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. यहां चर्चा कर दें कि जम्मू-कश्‍मीर में आतंकियों द्वारा लगातार सैनिकों और पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया जा रहा है.

गौर हो कि बीते शुक्रवार को आतंकियों ने कुलगाम स्थित जम्मू-कश्मीर बैंक में आतंकियों ने लूट की कोशिश भी की थी. इस दौरान आतंकियों ने बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड और एक नागरिक को गोली मार दी थी. हालांकि, उनकी जान बच गयी थी. इसके बाद शनिवार को पुलवामा में आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था, जिसमें चार जवान घायल हो गये थे. यह घटना को आतंकियों ने जिले के अवंतीपोरा के जावभारा में अंजाम दिया था.

उक्त घटनाओं के बाद से सुरक्षाबलों ने हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel