कुपवाड़ा मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में गुरुवार को एक आतंकवादी मारा गया. सेना के एक अधिकारी ने बताया , ‘‘ कुपवाड़ा जिले के जंगली इलाके में जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. ”... अधिकारी ने बताया कि सैन्य जवानों के एक गश्ती दल पर आतंकवादियों की गोलीबारी के […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
July 12, 2018 2:20 PM
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में गुरुवार को एक आतंकवादी मारा गया. सेना के एक अधिकारी ने बताया , ‘‘ कुपवाड़ा जिले के जंगली इलाके में जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. ”
...
अधिकारी ने बताया कि सैन्य जवानों के एक गश्ती दल पर आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद कल कुपवाड़ा के कांदी वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने अभियान की शुरूआत की. उन्होंने बताया कि दोनों तरफ से मुठभेड़ शुरू हो गयी जिसमें एक सैनिक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
जवान को सेना के एक अस्पताल ले जाया गया जहां बुधवार को उसने दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट आने तक अभियान जारी था.
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 12:02 AM
July 6, 2026 9:10 PM
July 6, 2026 8:53 PM
July 6, 2026 7:11 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 6:19 PM
July 6, 2026 5:00 PM
July 6, 2026 8:57 PM
July 6, 2026 9:27 PM
July 6, 2026 5:23 PM
