[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National छिंदवाड़ा में नाबालिग से एक ही दिन में दो बार गैंगरेप, सभी पांच आरोपी गिरफ्तार

छिंदवाड़ा में नाबालिग से एक ही दिन में दो बार गैंगरेप, सभी पांच आरोपी गिरफ्तार

0
छिंदवाड़ा में नाबालिग से एक ही दिन में दो बार गैंगरेप, सभी पांच आरोपी गिरफ्तार

छिंदवाड़ा (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा के महुआ टोला के जंगल में 14 वर्षीय लड़की से एक ही दिन में दो बार कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है. पहले दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उनके चंगुल से छूटने के बाद जब वह घर आ रही थी, तब तीन अन्य लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी ने बताया, ‘14 वर्षीय लड़की से सात जुलाई को एक ही दिन में दो बार सामूहिक बलात्कार किया गया. पहले दो लोगों ने महुआ टोला के जंगल में बनी एक झोपड़ी में उससे दुष्कर्म किया और जब वह उनके चंगुल से छूटकर घर आ रही थी, तब तीन अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसी झोपड़ी में ले जाकर सामूहिक बलात्कार किया.’ उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान मोहित भारद्वाज (22), राहुल भोंडे (24), बंटी भलावी (23), अंकित रघुवंशी (25) तथा अमित विश्वकर्मा (21) के रूप में की गयी है. ये सभी छिंदवाड़ा शहर के महुआ टोला इलाके के रहनेवाले हैं.

सोनी ने बताया कि पांचों आरोपियों को मंगलवारको गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि पीड़िता को मोहित भारद्वाज फोन कर बहला फुसलाकर अपने साथी राहुल भोंडे की जंगल में बनी झोपड़ी में ले गया था. सोनी ने बताया कि नाबालिग लड़की अपनी मां को बिना बताये 6 जुलाई को घर से चली गयी थी. देर रात तक घर नहीं आने के बाद परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत सात जुलाई को कुंडीपुरा थाने में की थी, जिसके बाद आठ जुलाई को पीड़िता महुआ टोला क्षेत्र में मिली और उसने अपनी आप बीती पुलिस को सुनायी. उन्होंने कहा कि आरोपियों पर भादंवि की धारा 376-डी (सामूहिक बलात्कार), 506 (धमकाना), 363 (अपहरण), 342 (गलत तरीके से रोकना) एवं पॉक्सो एक्ट के तहत कुंडीपुरा थाने में सोमवार को मामला दर्ज किया गया है. सोनी ने बताया कि वारदात में उपयोग में लाये जानेवाले दुपहिया वाहन को भी जब्त कर लिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel