[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National छत्तीसगढ़ में बारूदी सुरंग विस्फोट, BSF के दो जवान शहीद

छत्तीसगढ़ में बारूदी सुरंग विस्फोट, BSF के दो जवान शहीद

0
छत्तीसगढ़ में बारूदी सुरंग विस्फोट, BSF के दो जवान शहीद

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बना कर सोमवार को एक बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया. इस घटना में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान शहीद हो गए.

राज्य के नक्सल विरोधी अभियान के पुलिस उप महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि जिले के छोटेबेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के तहत ताड़बौली गांव के जंगल में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया. इस घटना में बीएसएफ की 121वीं बटालियन के जवान संतोष लक्ष्मण और विजय नंद नायक शहीद हो गए हैं.

दोनों जवान कर्नाटक के रहने वाले थे. सुंदरराज ने बताया कि छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में बीएसएफ के जवानों को गस्त पर रवाना किया गया था. जवान मोटर साइकिल पर सवार थे. सोमवार शाम दल जब ताड़बौली गांव के जंगल में था, तभी नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया. इस घटना में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए.

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस दल रवाना किया गया और घायल जवानों को वहां से लाने के क्रम में रास्ते में ही दोनों जवानों की मृत्यु हो गई. अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है.

एक अन्‍य घटना में असम राइफल्स के जवान की मौत हो गयी. जबकि तीन जवान घायल हो गये. मणिपुर के कामजोंग जिले में सोमवार को भारत – म्यामां सीमा के निकट आईईडी विस्फोट में असम राइफल्स के एक जवान की मौत हो गयी और तीन अन्य जख्मी हो गए.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उग्रवादियों ने जिले के कांगपेट गांव में एक शक्तिशाली आईईडी का विस्फोट कर दिया. इसमें असम राइफल्स का एक जवान मारा गया और तीन अन्य जख्मी हो गए. उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के लिए मणिपुर पुलिस के कर्मियों सहित सुरक्षा प्रवर्तन एजेंसियां इलाके में पहुंच गयी हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel