[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पुलिस का बयान : जम्मू-कश्मीर में सेना की गोलीबारी में तीन नागरिकों की मौत

पुलिस का बयान : जम्मू-कश्मीर में सेना की गोलीबारी में तीन नागरिकों की मौत

0
पुलिस का बयान : जम्मू-कश्मीर में सेना की गोलीबारी में तीन नागरिकों की मौत

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में पथराव कर रहे प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प के दौरान शनिवार को सेना के जवानों ने गोली चलाना शुरू कर दिया, जिसमें एक लड़की समेत तीन नागरिकों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये. इसके बाद एहतियाती कदम के तौर पर कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित कर दी गयी है.

इसे भी पढ़ें : गजबः भारतीय सेना की जवाबी कार्रवार्इ के बाद पाकिस्तान के चार सैनिक नदी में डूबे

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि उपद्रवियों के एक समूह ने शनिवार को दोपहर बाद दक्षिण कश्मीर में कुलगाम के हावूड़ा मिशीपुरा इलाके से गुजर रहे सेना के एक गश्ती दल पर पथराव शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि जब जवानों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने का प्रयास किया, तो इस दौरान पांच लोग जख्मी हो गये. प्रवक्ता के मुताबिक, घायलों को पास के एक अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां एक लड़की समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि बाकी दो की हालत स्थिर बतायी जा रही है.

प्रवक्ता के अनुसार, पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बाद दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा और शोपियां जिलों में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिहाज से इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गयी हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel