[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National कांग्रेस ने पीएम मोदी को कहा ”आज का औरंगजेब”, बोली-इतिहास से बदला लेने वाले खुद बनेंगे इतिहास

कांग्रेस ने पीएम मोदी को कहा ”आज का औरंगजेब”, बोली-इतिहास से बदला लेने वाले खुद बनेंगे इतिहास

0
कांग्रेस ने पीएम मोदी को कहा ”आज का औरंगजेब”, बोली-इतिहास से बदला लेने वाले खुद बनेंगे इतिहास

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधे जाने के बाद कांग्रेस ने मंगलवार को पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि ‘आज के औरंगजेब’ मोदी ने लोकतंत्र को बंधक बना लिया है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी का वही हश्र होगा जो दूसरे तानाशाहों का हुआ है. सुरजेवाला ने कहा कि सच्चाई यह है कि मोदी जी अपनी नाकामियां छिपाने के लिए इतिहास से प्रतिशोध ले रहे हैं. अब वह खुद इतिहास बनने वाले हैं.

इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी पर कांग्रेस मुक्त भारत का भूत सवार है : सोनिया गांधी

सुरजेवाला ने कहा कि दिल्ली सल्तनत के औरंगजेब से भी क्रूर शासक मोदी ने देश को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया है. औरंगजेब ने तो पिता को बंधक बनाया था. आज के औरंगजेब मोदी ने तो पूरे लोकतंत्र को ही बंधक बना लिया है. उन्होंने कहा कि जनसंघ और जनता पार्टी की विचारधारा राजा महाराजा, जमींदारों और मुट्ठीभर लोगों को फायदा पहुंचाने की थी और आज की मोदी सरकार की विचारधारा भी वही है.

उन्होंने सवाल किया कि क्या आपातकाल की दुहाई देकर अच्छे दिन आ जायेंगे? विरोधियों की आलोचना करने से दलितों पर अत्याचार बंद हो जाएंगे? क्या कांग्रेस के खिलाफ दुष्प्रचार से महिलाओं के खिलाफ अपराध बंद हो जाएंगे? उन्होंने आगे पूछा कि क्या 49 महीनों के औरंगजेब के शासन में सवाल पूछने पर देशद्रोही नहीं करार दिया जाता है? क्या दलितों की हत्या नहीं की जा रही है? क्या महिलाओं पर अत्याचार नहीं हो रहा है? क्या धर्म, जाति, खानपान और वेशभूषा के आधार पर लोगों को पीट पीटकर मार नहीं दिया जा रहा ?

सुरजेवाला ने कहा कि सच्चाई यह है कि मोदी जी अपनी नाकामियां छिपाने के लिए इतिहास से प्रतिशोध ले रहे हैं. अब वह खुद इतिहास बनने वाले हैं. उन्होंने कहा कि देश में 49 महीने से अघोषित आपातकाल है. मोदी को आपातकाल की दुहाई देने के आधार पर वोट नहीं मिला था, बल्कि अच्छे दिन के वादे के आधार पर मिला था. इसलिए भटकाइये मत, अपने काम का हिसाब दीजिये.

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में 43 साल पहले आपातकाल लागू किये जाने को लेकर मंगलवार को कांग्रेस और गांधी परिवार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि एक परिवार के ‘स्वार्थी निजी हितों के चलते भारत को जेल में तब्दील कर दिया गया था.’ भाजपा की ओर से आपातकाल की बरसी पर आयोजित बैठक में मोदी ने कहा सिर्फ आपातकाल लगाने जैसे पाप के लिए कांग्रेस की आलोचना करने की खातिर ही आज ‘काला दिवस’ नहीं मनाया जा रहा है, बल्कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जागरूकता फैलाना भी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel