[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National बोले गडकरी , कृषि संकट के लिए वैश्विक आर्थिक स्थिति और ज्यादा उपज जिम्मेदार

बोले गडकरी , कृषि संकट के लिए वैश्विक आर्थिक स्थिति और ज्यादा उपज जिम्मेदार

0
बोले गडकरी , कृषि संकट के लिए वैश्विक आर्थिक स्थिति और ज्यादा उपज जिम्मेदार

नागपुर : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किसानों की चिंताओं के लिए वैश्विक आर्थिक स्थिति और अतिरिक्त उपज को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र उनकी समस्याओं का हल करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहा है. केंद्रीय जहाजरानी एवं सड़क परिवहन मंत्री ने यहां संवाददाता सम्मेलन में पिछले चार साल में भाजपा नीत केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के दौरान यह कहा. किसानों के जारी आंदोलन के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए गडकरी ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था और अतिरिक्त उपज के चलते यह स्थिति पैदा हुई है.

यह एक पुराना मुद्दा है , कोई नया नहीं है. सरकार मध्यअवधि और दीर्घकालीन नीतियां बना कर युद्ध स्तर पर काम कर रही है. महाराष्ट्र की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि किसान कुछ मुश्किलों का सामना कर रहे हैं , उन्हें उपयुक्त न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) नहीं मिल रहा है. गडकरी ने कहा कि महाराष्ट्र एक प्रगतिशील राज्य है.
करीब 2000 करोड़ रूपये के अंगूर और 1600 करोड़ रूपये के प्याज यहां से निर्यात किया जाता है. हालिया उपचुनावों में भाजपा को लगे झटकों पर गडकरी ने कहा कि विपक्ष मुसलमानों के मन में भय पैदा कर साम्प्रदायिक राजनीति कर रहा है. विपक्ष दुष्प्रचार कर रहा है कि मुसलमान असुरक्षित हैं , संविधान में बदलाव किया जा रहा और आदिवासियों का आरक्षण रद्द कर दिया जाएगा .
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel