[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National जम्मू-कश्मीर, पंजाब, दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के झटके, तीव्रता 6.2, अफगानिस्तान के हिंदूकुश में केंद्र

जम्मू-कश्मीर, पंजाब, दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के झटके, तीव्रता 6.2, अफगानिस्तान के हिंदूकुश में केंद्र

0
जम्मू-कश्मीर, पंजाब, दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के झटके, तीव्रता 6.2,  अफगानिस्तान के हिंदूकुश में केंद्र


नयी दिल्ली :
अब से कुछ देर पहले जम्मू-कश्मीर, पंजाब दिल्ली और पूरे एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत श्रृंखलाओं में है. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गयी है. भूकंप का असर अफगानिस्तान के साथ-साथ पाकिस्तान, तजाकिस्तान और उत्तर भारत के कुछ राज्यों पर दिखा. अभी विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है.

आज सुबह भी पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था. भूकंप में कम से कम नौ बच्चे घायल हो गये और इसके कारण लोगों में दहशत व्याप्त हो गया.

पाकिस्तान के मौसम विभाग के हवाले से एक्सप्रेस टिब्यून ने खबर दी है कि भूकंप का अधि केन्द्र पश्चिमोत्तर शहर बन्नू में 12 किलोमीटर की गहराई पर था. भूकंप का झटका स्वात घाटी और अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में महसूस किया गया.

रिपोर्ट में बताया गया है कि बच्चे डर के मारे तीन मंजिला इमारत से बाहर आ गये. कुछ ने इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पिछले महीने खैबर – पख्तूनख्वा प्रांत के कई शहरों में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया था. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश पहाड़ी इलाके में भूमि से 200 किलोमीटर नीचे केंद्रित था

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel