[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National विश्वास ने हाईकोर्ट में कहा, जेटली के खिलाफ उनका बयान केजरीवाल की सूचना पर आधारित था

विश्वास ने हाईकोर्ट में कहा, जेटली के खिलाफ उनका बयान केजरीवाल की सूचना पर आधारित था

0
विश्वास ने हाईकोर्ट में कहा, जेटली के खिलाफ उनका बयान केजरीवाल की सूचना पर आधारित था


नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी ( आप ) से नाराज चल रहे नेता कुमार विश्वास ने आज दिल्ली उच्च न्यायालय में कहा कि केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली के खिलाफ उनके बयान पार्टी कार्यकर्ता के रूप में अरविंद केजरीवाल से मिली सूचना पर आधारित था. अदालत में मौजूद विश्वास ने न्यायमूर्ति राजीव सहाय एंडला से कहा कि कोई बयान देने या जेटली से माफी मांगने से पहले वह जानना चाहते हैं कि जब केजरीवाल ने कहा था कि केंद्रीय मंत्री के खिलाफ उनके आरोप दस्तावेजों पर आधारित है तब क्या उन्होंने झूठ बोला था.

आप के असंतुष्ट नेता ने अदालत से कहा कि वह यह निर्णय करने के लिए समय चाहते हैं कि वह क्या बयान देंगे ताकि इस मामले का निस्तारण किया जा सके क्योंकि व्यक्तिगत रूप से इसे आगे ले जाने में उनकी दिलचस्पी नहीं है.

केजरीवाल और आप के चार नेता राघव चड्डा , संजय सिंह , आशुतोष और दीपक वाजपेयी के जेटली से माफी मांगने के बाद विश्वास अब एकमात्र ऐसे व्यक्ति बचे हैं जिनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा बना हुआ है. गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री ने इन लोगों के खिलाफ 10 करोड़ रूपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया था. विश्वास के अनुरोध पर अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 28 मई के लिए सूचीबद्ध की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel