[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मेट्रो के पार्किंग शुल्क में इजाफा, नयी दरें एक मई से लागू, जानें पूरा ब्यौरा

मेट्रो के पार्किंग शुल्क में इजाफा, नयी दरें एक मई से लागू, जानें पूरा ब्यौरा

0
मेट्रो के पार्किंग शुल्क में इजाफा, नयी दरें एक मई से लागू, जानें पूरा ब्यौरा

नयी दिल्ली: दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) ने पार्किंग शुल्क में वृद्धि कर दी है. नयी दरें आगामी एक मई से लागू होंगी. डीएमआरसी की ओर से आज जारी नयी पार्किंग दरों के अनुसार पहले छह घंटे के लिए चार पहिया वाहनों का पार्किंग शुल्क 20 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया गया है. जबकि इस श्रेणी में दो पहिया वाहनों का पार्किंग शुल्क 10 रुपये से बढ़ाकर 15 रुपये और साइकिल के लिये तीन रुपये से बढ़ाकर पांच रुपये कर दिया गया है. दूसरी श्रेणी में छह से 12 घंटे तक मेट्रो की पार्किंग में चार पहिया वाहन खड़ा करने पर 30 रुपये की जगह अब 50 रुपये, दो पहिया वाहनों के लिए 15 रुपये की जगह 25 रुपये और साइकिल पर चार रुपये की जगह पांच रुपये पार्किंग शुल्क लगेगा.

तीसरी श्रेणी में 12 घंटे से अधिक समय तक चार पहिया वाहन खड़ा करने पर पार्किंग शुल्क 40 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये, दो पहिया वाहन के लिये 20 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये और साइकिल के लिये पांच रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया गया है. नयी पार्किंग दरों में मासिक शुल्क भी शामिल है. इसके तहत चार पहिया वाहनों केलिए मासिक पार्किंग शुल्क एक हजार रुपये से बढ़ा कर 1200 रुपये, दो पहिया वाहनों के लिए 475 रुपये से बढ़ा कर 600 रुपये और साइकिल के लिए 45 रुपये से बढ़ा कर 70 रुपये कर दिया गया है.

मेट्रो की पार्किंग में रात के समय वाहन खड़ा करना भी अब मंहगा हो जायेगा. रात को 12 बजे से सुबह पांच बजे तक चार पहिया वाहन खड़ा करने पर पार्किंग शुल्क 40 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये, दो पहिया वाहन के लिये 20 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये और साइकिल के लिए पांच रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया गया है. डीएमआरसी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि पार्किंग शुल्क में बदलाव पांच साल बाद किया गया है.

मेट्रो का दावा है कि पार्किंग शुल्क में इजाफे के बाद भी अन्य स्थानीय निकायों के पार्किंग शुल्क की तुलना में मेट्रो की पार्किंग अभी भी सबसे सस्ती है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel