[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National कांग्रेस का अमित शाह पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, कर्नाटक में दाखिल होने से रोका जाये

कांग्रेस का अमित शाह पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, कर्नाटक में दाखिल होने से रोका जाये

0
कांग्रेस का अमित शाह पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, कर्नाटक में दाखिल होने से रोका जाये

बेंगलुरु : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने शुक्रवार को मांग की कि शाह को राज्य बदर किया जाये. शाह पर आरोप है कि भाजपा के एक कार्यकर्ता की मौत के बाद उसके परिवार को कथित तौर पर पांच लाख रुपये देकर उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन किया.

कांग्रेस के दावों को खारिज करते हुए भाजपा ने कहा है कि शाह ने पार्टी कार्यकर्ता राजू के परिवार को कोई पैसा नहीं दिया. राव ने यहां पत्रकारों को बताया, ‘अमित शाह को कर्नाटक नहीं आना चाहिए क्योंकि उनकी मंशा बहुत साफ है-चुनावी माहौल को दूषित करना और कानून का उल्लंघन करना. शुक्रवार की घटना इसका बेहतरीन उदाहरण है.’ चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद राजू के परिवार से मिलने को लेकर राव ने कहा, ‘मुलाकात के दौरान परिवार को पांच लाख रुपये दिये गये थे. यह साफ है, क्योंकि मां (राजू की मां) ने बयान दिया है कि उन्हें पांच लाख रुपये दिये गये.’ मार्च 2016 में भाजपा कार्यकर्ता राजू की मैसूर में हत्या हो गयी थी जिससे इलाके में तनाव पैदा हो गया था.

इसे साफ तौर पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला करार देते हुए राव ने कहा, ‘यह एक गंभीर अपराध है, क्योंकि उन्होंने चुनावों के दौरान धन दिया है. मुझे यह भी सूचना मिली है कि मीडिया पर नियंत्रण की कोशिशें हुई हैं.’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव अधिकारियों के समक्ष इस बाबत शिकायत दाखिल करेगी. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को अमित शाह को कर्नाटक आने से रोकना चाहिए. राव ने कहा, ‘उनकी दुर्भावनापूर्ण मंशा, चालबाजियां, गैर-कानूनी गतिविधियां दिखाती हैं कि वह अपराधी जैसा बर्ताव कर रहे हैं.’ शाह और येदियुरप्पा के अतीत में जेल जाने की तरफ इशारा करते हुए राव ने कहा कि चुनाव आयोग को येदियुरप्पा के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. अमित शाह को राज्य बदर करना चाहिए.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel