[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National जया बच्चन के पास 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति, राज्यसभा में भाजपा सांसद रवींद्र किशोर सिन्हा को छोड़ देंगी पीछे

जया बच्चन के पास 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति, राज्यसभा में भाजपा सांसद रवींद्र किशोर सिन्हा को छोड़ देंगी पीछे

0
जया बच्चन के पास 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति, राज्यसभा में भाजपा सांसद रवींद्र किशोर सिन्हा को छोड़ देंगी पीछे

नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश से सपा सांसद आैर बाॅलीवुड एक्ट्रेस जया बच्चन राज्यसभा में सबसे अधिक धनवान सदस्या होंगी. करीब 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ राज्यसभा में वे भाजपा के रवींद्र किशोर सिन्हा को पीछे छोड़ सबसे आगे निकल जायेंगी. 2014 में भाजपा के टिकट पर राज्यसभा चुनाव लड़ चुके सांसद रवींद्र किशोर सिन्हा के पास कुल 800 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है, जबकि जया बच्चन के शपथ पत्र के अनुसार उनके पास कुल 1000 करोड़ रुपये की संपत्ति है.

समाजवादी पार्टी से चौथी बार राज्यसभा के लिए नामांकन करने वाली जया बच्चन ने अपनी और अपने पति अमिताभ बच्चन की कुल संपत्ति कुल 10.01 अरब रुपये की बतायी हैं. शपथ पत्र में जया बच्चन ने बताया कि उनकी और उनके पति अमिताभ बच्चन की कुल संपत्ति 2012 में लगभग 500 करोड़ रूपये से दोगुनी होकर इस साल करीब 1, 000 करोड़ रुपये हो गयी है.शपथ पत्र में दिये गये ब्योरे के अनुसार, जया बच्चन के नाम पर बैंक व विभिन्न वित्तीय संस्था से 87 करोड़ 34 लाख 62 हजार 085 रुपये कर्ज है, जबकि उनके पति अमिताभ पर 18 करोड़ 28 लाख 20 हजार 951 रुपये का कर्ज है.

इसे भी पढ़ेंः नरेश अग्रवाल की जया बच्चन पर विवादित टिप्‍पणी से भड़की सुषमा स्‍वराज

संपत्ति के मामले में अमिताभ बच्चन जया से अधिक अमीर हैं. जया और अमिताभ के पास 2012 में 152 करोड़ रुपये की अचल और 343 करोड़ रुपये की चल संपत्ति थी, जो दोगुनी होकर 460 करोड़ रुपये की अचल और 540 करोड़ रुपये की चल संपत्ति हो चुकी है. जया बच्चन की ओर से दायर हलफनामे के अनुसार, अमिताभ के खाते लंदन, फ्रांस, दुबई और पेरिस सहित देश-विदेश के 19 बैंकों में हैं. इनमें चार बैंक खाते जया बच्चन के हैं, जिनमें 6.84 करोड़ रुपये जमा हैं.

जया का केवल एक खाता देश से बाहर एचएसबीसी बैंक दुबई में है, जहां सबसे ज्यादा 6.59 करोड़ रुपये जमा हैं. घरों की बात करें, तो लखनऊ, बाराबंकी, भोपाल, नोएडा, अहमदाबाद, पुणे, गांधीनगर, जूहू (मुंबई) की जमीनों का जिक्र है. अमिताभ बच्चन के पास फ्रांस में 3,175 स्कवायर फीट का एक बंगला है.बच्चन परिवार के पास तीन मर्सडीज कार सहित 12 गाड़ियां हैं. जया बच्चन के नाम पर चार वाहन हैं, जिनमें मर्सेडीज, टोयोटा क्वालिस, पोर्श कैमेन और महिन्द्रा स्कॉर्पियो शामिल हैं. अमिताभ बच्चन के नाम तीन वाहन हैं. इनमें स्कॉर्पियो, टाटा नैनो और एक ट्रैक्टर शामिल है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel