PNB के बाद अब TDS घोटाला : 447 कंपनियों ने कर्मचारियों के उड़ाये 3200 करोड़ रुपये

मुंबई : पंजाब नेशनल बैंक में हुए भारी घोटाले के बाद एक मुंबई से टीडीएस घोटाले का पर्दाफाश हुआ है. आयकर विभाग ने 3200 करोड़ रुपये का टीडीएस घोटाले का पर्दाफाश किया है. इस घोटाले में 447 कंपनियां आईटी विभाग के निशाने पर हैं.... आयकर विभाग ने ऐसे 447 कंपनियों का पता लगाया है जिसने […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 5, 2018 5:23 PM

मुंबई : पंजाब नेशनल बैंक में हुए भारी घोटाले के बाद एक मुंबई से टीडीएस घोटाले का पर्दाफाश हुआ है. आयकर विभाग ने 3200 करोड़ रुपये का टीडीएस घोटाले का पर्दाफाश किया है. इस घोटाले में 447 कंपनियां आईटी विभाग के निशाने पर हैं.

आयकर विभाग ने ऐसे 447 कंपनियों का पता लगाया है जिसने कर्मचारियों से टीडीएस के पैसे तो काट लिये हैं, लेकिन उन्‍होंने सरकार के पास पैसे जमा नहीं कराये हैं. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार कंपनियों ने उस पैसे को अपने बिजनेस में ही इन्‍वेस्‍ट कर दिया.

खबर है कि आईटी विभाग ने सभी 447 कंपनियों के खिलाफ जांच शुरू कर दिया है. अगर दोषी पाये जाते हैं तो आईटी एक्‍ट के अनुसार तीन माह से लेकर जुर्माने के साथ 7 साल तक की सजा हो सकती है.

इसे भी पढ़ें…

PNB घोटाले का झारखंड-बिहार कनेक्शन: पांच ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापा

PNB घोटाला: नीरव मोदी का पत्र पीएनबी के नाम, कहा- अब मैं नहीं चुका सकता कर्ज…

PNB घोटाले पर बोले जेटली- आर्थिक सुधारों के लिए धक्का

कैसे हुआ पीएनबी का नीरव मोदी घोटाला, कब क्या हुआ जानें