[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National क्या भारत फिर करेगा सर्जिकल स्ट्राइक ? बोले बिपिन रावत- सुंजुवां हमले की कीमत चुकानी होगी पाकिस्तान को

क्या भारत फिर करेगा सर्जिकल स्ट्राइक ? बोले बिपिन रावत- सुंजुवां हमले की कीमत चुकानी होगी पाकिस्तान को

0
क्या भारत फिर करेगा सर्जिकल स्ट्राइक ? बोले बिपिन रावत- सुंजुवां हमले की कीमत चुकानी होगी पाकिस्तान को

नयी दिल्ली : भारतीय सेना पाकिस्तान को करारा जवाब देगी. आज नहीं तो कल पाकिस्तान को कायराना हरकत का जवाब दिया जाएगा. ये बातें सुंजुवां आर्मी कैंप पर हुए आतंकी हमले पर अपनी प्रतिक्रिया देते भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कही है.

यहां चर्चा कर दें कि 10 फरवरी को जम्मू कश्मीर के सुंजुवां आर्मी कैंप पर ‘जैश ए मोहम्मद’ के आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें सेना के 6 जवान शहीद हो गये थे. हमले के बाद रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान को इस दुस्साहस की कीमत चुकानी पड़ेगी.

एक साक्षात्कार में सेना प्रमुख ने कहा, कि पाकिस्तान सोच रहा है कि वो हमारे खिलाफ युद्ध लड़ रहा है जिसका उसे लाभ प्राप्त हो रहा है. लेकिन हमारे पास सर्जिकल स्ट्राइक के साथ ही कई अन्य विकल्प भी मौजूद हैं. रावत ने कहा कि वो सीमा पर सीजफायर की घोषणा कर देंगे, लेकिन पाकिस्तान को इसके लिए पहले सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ को पूरी तरह से रोकना होगा. उन्होंने कहा कि भारत सीजफायर का सम्मान करना जानता है.

गौर हो कि 2017 में एलओसी पर 860 बार सीजफायर का उल्लंघन हुआ है जबकि साल 2016 में 271 बार सीजफायर का उल्लंघन पाकिस्तान ने किया था.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel