[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National यशवंत सिन्हा मंगलवार को राष्ट्र मंच की करेंगे शुरुआत, TMC के सांसद भी होंगे साथ

यशवंत सिन्हा मंगलवार को राष्ट्र मंच की करेंगे शुरुआत, TMC के सांसद भी होंगे साथ

0
यशवंत सिन्हा मंगलवार को राष्ट्र मंच की करेंगे शुरुआत, TMC के सांसद भी होंगे साथ

नयी दिल्ली : कई मुद्दों पर केंद्र सरकार की मुखर आलोचना करने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्हा मंगलवार यहां ‘राष्ट्र मंच’ नाम की संस्था की शुरुआत करेंगे. यह मंच राजनेताओं और अन्य लोगों के लिए होगा जो देश की मौजूदा स्थिति को लेकर ‘‘चिंतित’ हैं. तृणमूल कांग्रेस के सांसद दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि वह भी इसमें मौजूद रहेंगे. इस बात के भी कयास लगाये जा रहे हैं कि सत्ताधारी गठबंधन के एक असंतुष्ट सांसद भी इसमें शामिल हो सकते हैं.

इसमें और कौन शामिल हो रहा है यह पूछे जाने पर सिन्हा ने कहा कि इसका खुलासा कल होगा, लेकिन उन्होंने कहा कि वे इस मंच में अपनी व्यक्तिगत क्षमता से उपस्थित होंगे और मौजूदा स्थिति को लेकर अपनी चिंताओं को रखेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘यह मंच सभी नेताओं के लिये है, जो देश की मौजूदा स्थिति को लेकर चिंतित हैं.’ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राजग सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सिन्हा अकसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरते रहते हैं. इनमें आर्थिक नीति और न्यायपालिका का हालिया संकट भी शामिल है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel