[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी, कारगिल का तापमान शून्य से 19 डिग्री नीचे पहुंचा

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी, कारगिल का तापमान शून्य से 19 डिग्री नीचे पहुंचा

0
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी, कारगिल का तापमान शून्य से 19 डिग्री नीचे पहुंचा
नयी दिल्ली : देश के उत्तरी हिस्से में आज भी ठंड का प्रकोप जारी रहा, जहां जम्मू कश्मीर के कारगिल का तापमान शून्य से 19 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि ओड़िशा के फुलबनी का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा. राष्ट्रीय राजधानी में हालांकि पूरे दिन धूप निकली रही, जबकि यहां का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है.
दिल्ली वासियों के लिये आज का दिन खुशगवार रहा. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा. कश्मीर में हालांकि कड़ाके की ठंड से कोई राहत नहीं मिली, जबकि प्रदेश में लद्दाख क्षेत्र का कारगिल सबसे ठंडा स्थान रहा. कारगिल के पड़ोसी कस्बे लेह का तापमान शून्य से 13.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि जम्मू कश्मीर की गर्मियों की राजधानी श्रीनगर का तापमान शून्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया.
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पहलगाम में रात का तापमान घटकर शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया. इससे पिछली रात यहां का तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था. उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया.
मौसम विभाग के अनुसार ओड़िशा में कंधमाल जिले के फुलबनी का तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा. देश के पूर्वी राज्यों के कम से कम नौ स्थानों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया.
ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर का तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब के आदमपुर का न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पड़ोसी राज्य हरियाणा समेत पूरा पंजाब कड़ाके की ठंड की गिरफ्त में रहा. अमृतसर का न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस के स्तर परम रहा. फरीदकोट का तापमान दो डिग्री सेल्सियस, जबकि पठानकोट का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया.
हरियाणा में भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली और यहां के नारनौल का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रोहतक और अंबाला का न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.6 और 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा. पूर्वी हवाओं के कारण राजस्थान के अनेक स्थानों के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. सीकर जिले का फतेहपुर शेखावटी राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा और यहां का तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया.
सीकर का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि चुरु का न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके बाद माउंट आबू का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस, पिलानी का 4.4 डिग्री सेल्सियस, अलवर का पांच डिग्री, जयपुर का 7.5 डिग्री, जोधपुर का 8.7 डिग्री, अजमेर, बूंदी और कोटा का तापमान नौ डिग्री, बीकानेर का 10.5 डिग्री और बाडमेर का तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा, जबकि लखीमपुर खीरी राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा. यहां का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel