[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National इंदौर जाने वाले यात्री को इंडिगो ने भेज दिया नागपुर, सुरक्षा में बड़ी चूक

इंदौर जाने वाले यात्री को इंडिगो ने भेज दिया नागपुर, सुरक्षा में बड़ी चूक

0
इंदौर जाने वाले यात्री को इंडिगो ने भेज दिया नागपुर, सुरक्षा में बड़ी चूक

मुंबई : किफायती विमानन सेवाएं देने वाली कंपनी इंडिगो के साथ एक बार फिर से अजीब वाकया हुआ है. सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक से जुड़ी इस घटना में इंदौर जाने वाला उसका एक यात्री नागपुर पहुंच गया. उस यात्री के पास इंदौर की उड़ान का टिकट था लेकिन वह नागपुर की उड़ान में सवार हो गया था.

शुक्रवार को हुई इस घटना को इंडिगो ने भी स्वीकार किया है. कंपनी ने कहा कि इस संबंध में उसने तीन सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया है. एक सूत्र ने बताया, ‘यात्री को 6ई656 विमान से इंदौर जाना था. चेक-इन के समय उसके पास इसी विमान का टिकट भी था. हालांकि, वह नागपुर जाने वाले विमान में सवार हो गया और किसी को इस गड़बड़ी का पता नहीं चला.’

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘इंडिगो सुरक्षा में हुई चूक के लिए माफी चाहती है. कंपनी की आंतरिक जांच पूरी होने तक तीन सुरक्षाकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया है.’ कंपनी ने कहा कि यात्री का सामान इंदौर वाली उड़ान से प्राप्त कर लिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel