[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक के सिवान बने इसरो के नये अध्यक्ष

विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक के सिवान बने इसरो के नये अध्यक्ष

0
विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के निदेशक के सिवान बने इसरो के नये अध्यक्ष

नयी दिल्ली : जानेमाने वैज्ञानिकके सिवान को सरकार ने बुधवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का अध्यक्ष नियुक्त किया. उन्होंने एएस किरण कुमार का स्थान लिया है.

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश के मुताबिक मंत्रिमंडल की नियुक्ति संबंधी समिति ने अंतरिक्ष विभाग में सचिव पद और अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी. उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा. सिवान वर्तमान में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में निदेशक हैं. वह कुमार का स्थान लेंगे जिनकी नियुक्ति 12 जनवरी 2015 को हुई थी.

सिवान के संक्षित परिचय के मुताबिक, उन्होंने वर्ष 1980 में मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया और वर्ष 1982 में बेंगलुरु के आइआइएससी से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर किया है. आइआइटी बॉम्बे से उन्होंने वर्ष 2006 में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में पीएचडी पूरी की.

सिवान वर्ष 1982 में इसरो में आये और पीएसएलवी परियोजना पर उन्होंने काम किया. उन्होंने एंड टू ऐंड मिशन प्लानिंग, मिशन डिजाइन, मिशन इंटीग्रेशन ऐंड ऐनालिसिस में काफी योगदान दिया. वह इंडियन नेशनल ऐकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग, एयरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया और सिस्टम्स सोसाइटी ऑफ इंडिया में फैलो हैं. कई जर्नल में उनके पेपर प्रकाशित हुए हैं. उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा गया है. इसमें चेन्नई की सत्यभामा यूनिवर्सिटी से अप्रैल 2014 में मिला डॉक्टर ऑफ साइंस और वर्ष 1999 में मिला श्री हरी ओम आश्रम प्रेरित डॉ विक्रम साराभाई रिसर्च अवॉर्ड शामिल है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel