[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Special on birthday : देश की पहली मुस्लिम महिला शिक्षक थीं फातिमा शेख

Special on birthday : देश की पहली मुस्लिम महिला शिक्षक थीं फातिमा शेख

0
Special on birthday : देश की पहली मुस्लिम महिला शिक्षक थीं फातिमा शेख

भारत की पहली मुस्लिम महिला शिक्षक फातिमा शेख का आज जन्मदिन है. फातिमा शेख ने लड़कियों खासकर दलित और मुस्लिम समुदाय की लड़कियों को शिक्षित करने में सन्‌ 1850 के दौर में अहम योगदान दिया था. हालांकि आज फातिमा शेख के कार्यों के बारे में बहुत जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन इस बात से सभी वाकिफ हैं कि फातिमा शेख ने दलित महिलाओं को शिक्षित करने का प्रयास करने वाली सावित्री बाई फुले और महात्मा ज्योतिबा फुले के साथ काम किया था और उन्हें भरपूर सहयोग दिया था.

जिस वक्त सावित्री बाई फुले ने दलितों के उत्थान के लिए लड़कियों को शिक्षित करने का काम शुरू किया था, उन्हें घर से निकाल दिया गया था, उस वक्त फुले दंपती को फातिमा शेख ने अपने घर में जगह दी थी. सावित्री फुले ने जब स्कूल खोला उस वक्त बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं मिल रहे थे, लेकिन फातिमा शेख ने उनकी मदद की और स्कूल में लड़कियों को पढ़ाया. उनके प्रयासों से ही मुस्लिम लड़कियां स्कूल जाने लगीं. फातिमा शेख को दलित-मुस्लिम एकता के सूत्रधारों में से एक माना जाता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel