भिवानी : आदमी जब हैवान बन जाये तो उसके साथ रहने वाले लोग आतंकित रहते हैं. हरियाणा के भिवानी जिले में एक साइकोकिलर का खौफ ऐसा था कि ऑफिस के लोग भी परेशान रहते थे. कृषि विभाग में डेढ़ साल से कार्यरत इस शख्स का नाम नरेश धनखड़ था. नरेश धनखड़ ने सोमवार रात को दो घंटे के अंतराल में एक ही तरीके से छह लोगों की हत्या कर दी . पुलिस ने उसे गिरफ्तार तो कर लिया लेकिन इस साइकोकिलर का दहशत इलाके में अब भी बरकरार है.
पुलिस के मुताबिक, पलवल अस्पताल में एक महिला की हत्या करने के बाद हत्यारोपी ने मोती कॉलोनी पार्क के चौकीदार, रसूलपुर रोड से सुरेश इंजीनियरिंग वर्क्स के चौकीदार, रसूलपुर रोड मार्केट के चौकीदार सहित कुल 7 लोगों पर लोहे की रॉड से हमला किया. इसमें छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.दिल्ली से सटे पलवल में 6 लोगों को मौत की नींद सुला देने वाले आरोपी साइको किलर नरेश धनखकर की हालत नाजुक है. ब्रेन हैमरेज होने के बाद उसे फरीदाबाद से सफदरजंग अस्पताल के लिए भेज दिया गया है. फरीदाबाद के मछगर का रहना वाला नरेश सेवानिवृत्त फौजी है. वह जन स्वास्थ्य विभाग में एसडीओ भी रह चुका है.
