नयी दिल्ली : पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव ने विदेश मंत्रालय में अपनी पत्नी और मां से मुलाकात की, लेकिन इस मुलाकात में भी पाकिस्तान ने अपनी चाल चल दी और उनके बीच कांच की एक दीवार खड़ी कर दी. यानी जाधव अपने परिजन को करीब से मिले जारुर, लेकिन उनके पास नहीं हो पाये. पिछले साल मार्च में गिरफ्तारी के बाद से जाधव की उनसे यह पहली मुलाकात है.
करीब 40 मिनट की बैठक भारी सुरक्षा वाले विदेश मंत्रालय की इमारत में हुई. विदेश कार्यालय ने जाधव का एक नया वीडियो संदेश भी जारी किया जिसमें उसे अपनी पत्नी और मां से मुलाकात कराने के लिए पाकिस्तान सरकार का शुक्रिया अदा करते देखा जा सकता है.
WATCH: Pakistan Foreign Ministry addresses the media in Islamabad #KulbhushanJadhav https://t.co/4s7kyRfhIO
— ANI (@ANI) December 25, 2017
