[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National किसानों पर नहीं लगेगा आयकर

किसानों पर नहीं लगेगा आयकर

0
किसानों पर नहीं लगेगा आयकर

नयी दिल्ली : सरकार ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि देश के बड़े किसानों को आयकर के दायरे में लाने का उसका कोई विचार नहीं है. लोकसभा में वीरेन्द्र कश्यप के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि बड़े किसानों को आयकर के दायरे में लाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है. उन्होंने कहा कि आयकर अधिनियम, 1961 के तहत कृषि आय पर कर नहीं लगाया जा सकता और कृषि राज्य का विषय है.

उन्होंने कहा कि पार्थसारथी शोम की अध्यक्षता वाले प्रशासन सुधार आयोग ने 2014 में 50 लाख रुपये आय वाले बड़े किसानों को कर के दायरे में लाने की सिफारिश की थी, लेकिन सिफारिशों को स्वीकार नहीं किया गया. उन्होंने बताया कि कृषि आधारित कंपनियों सहित किसी व्यक्ति को होने वाली आय कर के अधीन नहीं होगी.

किसानों के कल्याण के लिए संस्थागत तंत्र गठित करेगी सरकार

सरकार ने किसानों के कल्याण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एक संस्थागत तंत्र गठित करने के संबंध में दिशानिर्देश जारी किये हैं. लोकसभा में नलीन कुमार कटील के एक सवाल के लिखित जवाब में वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि किसानों के कल्याण के लिए जिला एवं राज्य स्तरीय समितियों के साथ परामर्शदात्री सहायता को सुदृढ़ करने के लिए संस्थागत तंत्र गठित करने की खातिर दिशानिर्देश जारी किये गये हैं.

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सरकार ने सरकारी, निजी और सरकारी निजी सहभागिता (पीपीपी) वाली बड़ी परियोजनाओं की स्थापना करने तथा उनकी विभिन्न समस्याओं का समाधान करने के लिए परियोजना निगरानी समूह की स्थापना की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel