[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Assembly Elections: डेढ़ साल में 11 राज्यों में विधानसभा चुनाव, जानें, सबसे पहले किस राज्य का है नंबर

Assembly Elections: डेढ़ साल में 11 राज्यों में विधानसभा चुनाव, जानें, सबसे पहले किस राज्य का है नंबर

0
Assembly Elections: डेढ़ साल में 11 राज्यों में विधानसभा चुनाव, जानें, सबसे पहले किस राज्य का है नंबर

Assembly Elections: अगले डेढ़ साल में 11 राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. सबसे पहले नंबर आयेगा गुजरात का. इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव कराये जायेंगे. इन दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) इस साल के अंतिम महीने यानी दिसंबर 2022 में कराये जायेंगे. गुजारत में 182 विधानसभा सीट के लिए चुनाव कराये जायेंगे, तो हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों के लिए चुनाव होंगे.

2023 में 9 राज्यों में होंगे चुनाव

इसके बाद अगले साल यानी वर्ष 2023 में 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे. सबसे पहले मध्यप्रदेश में चुनाव होने हैं. भारतीय जनता पार्टी शासित इस राज्य की 230 विधानसभा सीटों के लिए जनवरी 2023 में चुनाव कराये जायेंगे. इसके बाद पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में एक साथ चुनाव कराये जायेंगे. मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा में मार्च 2023 में वोटिंग होंगी. मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा में 60-60 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होंगे.

Also Read: विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रद्द की पार-तापी-नर्मदा नदी जोड़ो परियोजना
कर्नाटक में मई में, इन चार राज्यों में दिसंबर होगी वोटिंग

इसके बाद नंबर आयेगा कर्नाटक का. दक्षिण भारत के इस राज्य में भी इस वक्त भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार है. यहां की 224 विधानसभा सीटों के लिए मई 2023 में चुनाव कराये जायेंगे. कर्नाटक के बाद दिसंबर में एक साथ चार राज्यों में चुनाव कराये जायेंगे. छत्तीसगढ़, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना में दिसंबर 2023 में चुनाव कराये जायेंगे.

चार राज्यों में सत्ता से दूर है भाजपा

छत्तीसगढ़ में 90 सीटों पर वोटिंग होना है, जबकि मिजोरम में 40 सीटों पर. राजस्थान में 200 सीटों के लिए वोटिंग होगी, जबकि तेलंगाना में 119 सीटों के लिए विधानसभा के चुनाव कराये जायेंगे. इन चार में से किसी भी राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं है.

क्षेत्रीय दलों के साथ कांग्रेस का है बोलबाला

मिजोरम में क्षेत्रीय पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) की अगुवाई में सरकार चल रही है, तो छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है. तेलंगाना में क्षेत्रीय दल तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की सरकार है. भारतीय जनता पार्टी इनमें से कम से कम दो राज्य में फिर से सरकार बनाने की कोशिश करेगी. राजस्थान और छत्तीसगढ़ में वर्ष 2018 तक भाजपा की सरकार थी, जो कांग्रेस ने उससे छीन ली थी.

Previous article Bihar Train News: बिहार से गुजरनेवाली एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें आज से शुरू, पटना जंक्शन पर बढ़ी हलचल
Next article प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान से लेकर आमिर खान तक, ये सेलेब्स IVF-सरोगेसी से बने पेरेंट्स
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel