[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National केरल लव जेहाद : हादिया ने कहा, मैंने आजादी मांगी थी, अपने पति से मिलना चाहा था पर मैं आज भी आजाद नहीं

केरल लव जेहाद : हादिया ने कहा, मैंने आजादी मांगी थी, अपने पति से मिलना चाहा था पर मैं आज भी आजाद नहीं

0
केरल लव जेहाद : हादिया ने कहा, मैंने आजादी मांगी थी, अपने पति से मिलना चाहा था पर मैं आज भी आजाद नहीं


सलेम (तमिलनाडु) :
केरल लव जेहाद मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आज से सलेम के होम्योपैथिक कॉलेज में पढ़ाई शुरू करने वाली हादिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने कोर्ट से आजादी मांगी थी, लेकिन सच्चाई यह है कि मैं आज भी आजाद नहीं हूं. मैं अपने पति से मिलना चाहती हूं, लेकिन मिल नहीं पा रही. मैंने कोर्ट से अपने बुनियादी अधिकारों की मांग की जो एक नागरिक का हक है, इसका राजनीति और जातिवाद से कोई लेना देना नहीं है. मैं उन लोगों से बात करना चाहती हूं, जो मुझे पसंद हैं.

गौरतलब है कि हादिया कल शाम कोर्ट के आदेश पर पहुंची हैं. अखिला अशोकन उर्फ हादिया यहां कोर्ट के आदेश से होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में अपनी पढ़ाई करेंगी. कल शाम अखिला उर्फ हादिया को कड़ी सुरक्षा के बीच कोयंबटूर से यहां लाया गया. कॉलेज के प्रिसिंपल जी कन्नन ने कहा कि वह अपनी पढ़ाई यहां अपने हिंदू नाम अखिला अशोकन से ही करेंगी. 25 साल की अखिला यहां 11 महीने तक इंटर्नशिप करेंगी.

कोर्ट के सामने बयान देने के बाद हादिया को माता-पिता की कस्टडी से मुक्त करा दिया गया है और आगे की पढ़ाई के लिए भेज दिया गया है.हालांकि कोर्ट ने उसकी यह अपील ठुकरा दी कि उसे अपने पति के साथ रहना है. हादिया को पहले प्लेन से और फिर सड़क मार्ग से यहां लाया गया. पीले स्कार्फ में वह पहुंची और मैनेजिंग डायरेक्टर के आफिस पहुंची. उसके बाद वह कॉलेज कैंपस में आयी.

केरल लव जेहाद : सुप्रीम कोर्ट में बयान देने पहुंची हादिया, जानें हिंदू से मुसलमान बनने तक की पूरी कहानी

हादिया ने बताया कि उसने अपने पति से मिलने की इजाजत मांगी है और उसे उम्मीद है कि उसे अनुमति मिल जायेगी. बाद में हादिया को पुलिस की गाड़ी में बैठाकर कॉलेज के हॉस्टल पहुंचाया गया, जो वहां से पांच किलोमीटर दूर है. कॉलेज के प्रिसिंपल ने बताया कि हादिया के दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है और आज से वह नियमित रूप से कक्षाओं में भाग ले सकेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel