[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National Job के लिए सात समंदर पार जाने से कतरा रहे भारतीय, अब घर में ही तलाश रहे नौकरी

Job के लिए सात समंदर पार जाने से कतरा रहे भारतीय, अब घर में ही तलाश रहे नौकरी

0
Job के लिए सात समंदर पार जाने से कतरा रहे भारतीय, अब घर में ही तलाश रहे नौकरी

नयी दिल्लीः भारतीयों में विदेश में नौकरी करने का आकर्षण घट रहा है. एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि विदेशों में जारी राजनीतिक अस्थिरता की वजह से वहां रह रही भारत की उच्च कुशलता वाली प्रतिभाएं अब देश में नौकरी करना चाहती हैं. वैश्विक स्तर पर रोजगार संबंधी सूचनाएं देने वाली बेबसाइट इंडीड द्वारा हाल में जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल अमेरिका में नौकरी के लिए जाने के इच्छुक भारतीयों की संख्या में 38 फीसदी की कमी आयी है. वहीं ब्रिटेन जाने के इच्छुक भारतीयों की संख्या 42 फीसदी घटी है.

इसे भी पढ़ेंः योजनाएं बेअसर, रोजगार की तलाश में युवा पलायन को मजबूर

रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रेक्जिट की वजह से भारतीय नौकरी के लिए ब्रिटेन जाने से कतरा रहे हैं. वहीं, जर्मनी और आयरलैंड जैसे देशों में नौकरी पाने के इच्छुक भारतीयों की संख्या बढ़ी हैं. जर्मनी में नौकरी चाहने वाले भारतीयों की संख्या 10 फीसदी बढ़ी है. आयरलैंड जाने के इच्छुक भारतीयों की संख्या में 20 फीसदी का इजाफा हुआ है. खाड़ी देश जाने के इच्छुक भारतीयों की संख्या में भी 21 फीसदी की कमी आयी है.

इंडीड इंडिया के प्रबंध निदेशक शशि कुमार ने कहा कि तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था तथा विदेशों में राजनीतिक अस्थिरता की वजह से अत्यधिक कुशल भारतीय प्रतिभाएं देश में नौकरी ढूंढ़ रही हैं. इस बीच, भारत में नौकरी तलाशने वालों की संख्या बढ़ रही है. भारत में नौकरी चाहने वाले ब्रिटेन गये लोगों की संख्या में 25 फीसदी का इजाफा हुआ है. एशिया प्रशांत क्षेत्र से भी यह रख और ज्यादा दिखाई दे रहा है. एशिया प्रशांत से भारत में नौकरी चाहने वाले ऐसे लोगों की संख्या में 170 फीसदी का इजाफा हुआ है. विदेश जाने की इच्छा घटने के बावजूद अभी भी सबसे ज्यादा भारतीय अमेरिका जाना चाहते हैं.

किस देश में कितनी फीसदी भारतीय करना चाहते हैं नौकरी

अमेरिकाः 49 फीसदी

यूएईः 16 फीसदी

कनाडाः 9 फीसदी

ब्रिटेनः 5 फीसदी

सिंगापुरः 4 फीसदी

आॅस्ट्रेलियाः 3 फीसदी

कतरः 2 फीसदी

दक्षिण अफ्रीकाः एक फीसदी

बहरीनः एक फीसदी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel