गुड़गांव मर्डर केस में आज सीबीआई की 12 सदस्यीय फोरेंसिक टीम जांच के लिए रेयान इंटरनेशनल स्कूल पहुंची. टीम का उद्देश्य स्कूल के टॉयलेट में मारे गये प्रद्युम्न ठाकुर की मौत के सबूत इकट्ठा करना था. आज सीबीआई ने प्रद्युम्न मर्डर केस के आरोपी बस कंडक्टर और दो अन्य गिरफ्तार लोगों को एक दिन के कस्टडी में ले लिया है.
इस केस की जांच राज्य सरकार की सिफारिश पर मिलने के बाद पिछले एक सप्ताह पहले सीबीआई ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शुरुआत में इस केस की जांच करने वाली गुड़गाव पुलिस का कहना है कि इस केस में बस कंडक्टर अशोक कुमार मुख्य आरोपी है, जिसने अपना जुर्म कुबूल भी कर लिया है. गुड़गांव पुलिस ने जो चार्जशीट बनाया था उसे सीबीआई को सौंप दिया है. रेयान इंटरनेशनल मामले में आज जो प्रमुख घटनाक्रम हुए वे इस प्रकार हैं:-
फिर हिंदू बनी आथिरा ने सुनाई धर्मांतरण की खाैफनाक दास्तां, सुनना पड़ता था जाकिर नाईक का भाषण
सीबीआई ने हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये तीनों लोगों को कस्टडी में ले लिया जिनमें बस कंडक्टर , रेयान स्कूल के नादर्न जोन के हेड और एक अन्य व्यक्ति शामिल है.
सीबीआई की 12 सदस्यीय फोरेसिंक टीम आज रेयान इंटरनेशनल स्कूल पहुंची और जांच पड़ताल की.
प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर ने कहा है कि स्कूल प्रबंधन सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने और उन्हें नष्ट करने में जुटा है.
