चंडीगढ़ : रेप केस में 20 साल की सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम को लेकर लगतार नया-नया खुलासा हो रहा है. उसकी काली करतूतों का भंड़ा फूटने लगा है. मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय में 600 से अधिक लोगों के कंकाल दफन हैं और बताया जा रहा है कि कब्रों पर पेड़ उगे हुए हैं.
डेरा सच्चा सौदा की अध्यक्ष (चेयरपर्सन) विपासना इंसां से सिरसा पुलिस की एसआईटी ने तीन घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की. खबर है कि पूछताछ के दौरान इंसां ने भी माना है कि डेरा मुख्यालय के खेतों में 600 से अधिक लोगों के कंकाल दफन हैं. हालांकि डेरा के सीनियर वाइस चेयरपर्सन डॉ. पीआर नैन ने भी पूछताछ के दौरान यह बात स्वीकार की है. लेकिन नैन ने कहा कि ये कंकाल डेरे के श्रद्धालुओं के हैं, जिन्हें उनके परिवार वालों ने ‘मोक्ष’ के लिए डेरे में दफन किया था.
