[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन का एक आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन का एक आतंकवादी ढेर

0
जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन का एक आतंकवादी ढेर

श्रीनगर :दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में बीती रात सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड में हिजबुल मुजाहिदीन का एक स्थानीय आतंकवादी मारा गया. गोलीबारी में एक अज्ञात व्यक्ति की भी मौत हो गयी. सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि अनंतनाग जिले में बिजबेहरा के कनीबेल में बीती देर रात मुठभेड उस समय शुरू हुई जब आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के साथ मिलकर एक गांव की घेराबंदी की.

तलाशी अभियान के दौरान मेजर व जवान शहीद, मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

अधिकारियों ने बताया कि दो घंटे तक चली मुठभेड के दौरान एक आतंकवादी मारा गया, जिसकी पहचान अनंतनाग निवासी यावर के रुप में हुई है. वहीं, दो अन्य आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले. सेना के एक जवान को भी गोली लगी है लेकिन उसकी हालत अब स्थिर है. उन्होंने बताया कि यावर हाल में इलाके में हुई पत्थरबाजी की घटनाओं में लगातार शामिल था और पिछले माह के पहले सप्ताह में ही आतंकी संगठन से जुडा था.

मारे गए आतंकी के पास से एक पुलिसकर्मी से लूटी गई एक सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर) भी बरामद हुई है. मुठभेड के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार भी मृत पाया गया. मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है. उसके शरीर पर गोलियों के निशान हैं. ऐसी आशंका है कि उसकी मौत गोलीबारी में हुई है. मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट भी क्षतिग्रस्त हो गयी है और मृतक के पास से कोई पहचान पत्र भी बरामद नहीं हुआ है.

अधिकारी ने बताया कि मृतक के कपडों से दो मोबाइल फोन भी मिले हैं. उसके फोन में मौजूद नंबरों से तत्काल उसकी पहचान नहीं हो पायी है. स्थानीय पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए उसकी फोटो जारी की है. अधिकारियों के अनुसार यावर का शव उसके परिवार को सौंप दिया गया है और इलाके में एहतियाती तौर पर प्रतिबंध लगा दिये गये हैं.

मरने से पहले आतंकी दुजाना ने कहा- मुबारक हो आपने मुझे पकड़ लिया, जानें और क्या बातचीत हुई फोन पर

आपको बता दें कि गुरुवार को कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों के एक तलाशी दल पर गोलीबारी किये जाने से एक मेजर सहित दो सैन्यकर्मी शहीद हो गये और एक अन्य जवान घायल हो गया. वहीं, कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में गुरुवार को हिजबुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकी मारे गये.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel