[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National राजनाथ ने केरल के मुख्यमंत्री से फोन पर की बात, राजनीतिक हिंसा को अस्वीकार्य बताया

राजनाथ ने केरल के मुख्यमंत्री से फोन पर की बात, राजनीतिक हिंसा को अस्वीकार्य बताया

0
राजनाथ ने केरल के मुख्यमंत्री से फोन पर की बात, राजनीतिक हिंसा को अस्वीकार्य बताया

नयी दिल्ली : गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज केरल में राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर हमलों को लेकर चिंता जताई और कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा अस्वीकार्य है. उनका यह बयान राज्य में संघ के एक कार्यकर्ता पर हुए जानलेवा हमले की पृष्ठभूमि में आया है.केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन के साथ टेलीफोन पर बातचीत में सिंह ने उनसे राज्य में राजनीतिक हिंसा की हालिया घटनाओं पर चर्चा की.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘ ‘मैंने केरल राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर अपनी चिंता व्यक्त कर दी है. लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा अस्वीकार्य है. ‘ ‘ कल रात ही तिरवनंतपुरम के पास एक हिस्टरी-शीटर की अगुवाई में एक गिरोह ने संघ के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी.

बोले राजनाथ सिंह- जम्मू-कश्मीर में पाक प्रायोजित आतंकवाद का करेंगे खात्मा

गृह मंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि केरल में राजनीतिक हिंसा रुकेगी और हमलावरों को जल्द न्याय के कठघरे में लाया जाएगा. पुलिस ने बताया कि हमले में 34 साल के राजेश के बांये हाथ को काट दिया गया. घटना कल रात करीब नौ बजे की है. पुलिस के मुताबिक जांच शुरू हो गयी है और हमलावरों की तलाश जारी है.
भाजपा की केरल इकाई के अध्यक्ष कुमानम राजशेखरन ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे माकपा का हाथ है. माकपा के जिला नेतृत्व ने आरोप को खारिज कर दिया है. भाजपा ने आज राज्यव्यापी हडताल का आह्वान किया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel