[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National भारत माता की जय नहीं बोलने पर हिसार में प्रदर्शनकारियों ने आम व्यापारी को जड़ दिया थप्पड़

भारत माता की जय नहीं बोलने पर हिसार में प्रदर्शनकारियों ने आम व्यापारी को जड़ दिया थप्पड़

0
भारत माता की जय नहीं बोलने पर हिसार में प्रदर्शनकारियों ने आम व्यापारी को जड़ दिया थप्पड़

नयी दिल्लीः कश्मीर में सोमवार को अमरनाथ यात्रियों की बस पर किये गये आतंकवादियों के हमले के विरोध में बुधवार को हरियाणा के हिसार में प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताआें ने भारत माता की जय नहीं बोलने पर एक आम के व्यापारी को थप्पड़ जड़ दिया. इस घटना के बाद से ही इलाके में तनाव पसरा हुआ है. हालांकि, इस घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर आसपास की सुरक्षा को चाक-चौबंद कर दिया है.

इस खबर को भी पढ़ेंः अमरनाथ आतंकवादी हमले के विरोध में पहलगाम का बाजार बंद

बताया जा रहा है कि बुधवार को बजरंग दल जिला प्रमुख कपिल वत्स के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी शहर के लाहौरिया चौक पर आतंकवादी हमले के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला जला रहे थे. कहा जा रहा है कि बजरंग दल के इन कार्यकर्ताओं को पहले पारिजात चौक पर आतंकवाद का पुतला फूंकना था, मगर अचानक लाहौरिया चौक के नजदीक धार्मिक स्थल के बाहर पुतला लेकर पहुंच गये.

इसी दौरान सब्जी मंडी में आम बेचने के बाद सहारनपुर के कुछ व्यापारी वहां पहुंच गये. उस समय बजरंग दल के कार्यकर्ता भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे. प्रदर्शनकारियों में शामिल कुछ लोगों ने उन व्यापारियों से भारत माता की जय बोलने को कहा. ऐसा न करने पर प्रदर्शनकारी ने आम व्यापारी को थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी भी हुई.

इस घटना के बाद सब्जी मंडी चौकी और 12 क्वार्टर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच गये. उसके कुछ देर बाद शहर थाना एसएचओ ललित कुमार भी पहुंचे, लेकिन तब तक प्रदर्शनकारी जा चुके थे. बताया जा रहा है कि पुलिस को दिये बयान में आम व्यापारी मोहम्मद हारून ने बताया कि अमरनाथ में हुए आतंकी हमले में हमारा क्या कसूर है. हम भाईचारा बनाकर रह रहे हैं. हम पर क्यों गुस्सा उतार रहे हैं. वहीं, हिसार सिटी थाना के एसएचआे ललित कुमार का कहना है कि धार्मिक स्थल के पास पुलिस को तैनात कर दिया गया है. इस मामले में शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel