[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National जुनैद हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने कबूल किया अपराध, पुलिस ने किया ये दावा…

जुनैद हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने कबूल किया अपराध, पुलिस ने किया ये दावा…

0
जुनैद हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने कबूल किया अपराध, पुलिस ने किया ये दावा…

फरीदाबादः पिछले महीने एक ट्रेन में 17 साल की जुनैद की हत्या के मामले के मुख्य आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. मुख्य आरोपी से पूछताछ करने वाली पुलिस का दावा है कि उसने पूछताछ के दौरान बीफ की बात को लेकर जुनैद की हत्या नहीं की गयी थी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए दावा किया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी ने पीड़ित को चाकू मारने की बात कबूल कर ली है.

इस खबर को भी पढ़ेंः गोरक्षा के नाम पर हिंसा : मोदी के बयान पर जुनैद के पिता जलालुद्दीन ने भी दी प्रतिक्रिया

मुख्य आरोपी दिल्ली में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम कर रहा था और बीते 22 जून से ही फरार चल रहे मुख्य आरोपी को कल महाराष्ट्र के धुले जिले से गिरफ्तार किया गया. जुनैद की हत्या के बाद देश भर में आक्रोश पैदा हो गया था. करीब 30 साल का मुख्य आरोपी हरियाणा के पलवल का रहने वाला है और उसके वकील ने उसकी पहचान नरेश कुमार के रूप में की है. उसे एक अदालत के सामने पेश किया गया, जिसने उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया.ड्यूटी मजिस्ट्रेट संदीप कुमार ने आरोपी की पेशी के दौरान उसका बयान दर्ज किया.

पुलिस अधीक्षक (रेलवे) कमलदीप गोयल ने बताया कि उससे अब तक की पूछताछ में मुख्य आरोपी ने जुनैद की चाकू गोदकर हत्या करने और उसके भाइयों पर हमले की बात कबूली है. आरोपियों द्वारा जुनैद और उसके साथियों को ‘बीफ खाने वाला’बोलने के पीड़ित के भाई के दावे पर गोयल ने कहा कि मुख्य आरोपी से अब तक की पूछताछ के दौरान ऐसी कोई बात सामने नहीं आयी है. उन्होंने कहा कि यहां तक कि शिकायतकर्ता ने अपने बयान में ट्रेन में बीफ के कारण झगड़ा होने की बात का जिक्र नहीं किया है.

उन्होंने कहा कि कुछ कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक के लिए आरोपी की पहचान का खुलासा अब तक नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि आरोपी दिल्ली के शिवाजी ब्रिज स्टेशन से ट्रेन पर सवार हुआ था. गोयल ने कहा कि अदालत में शिनाख्त परेड के लिए उसकी सहमति मांगी जायेगी. उन्होंने कहा कि वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार अब तक बरामद नहीं किया गया है. आरोपी ने बताया है कि उसने जिस चाकू से जुनैद पर हमला किया, वह उसके पास है.

गोयल ने कहा कि यह खुली जांच है और आरोपी से गहन पूछताछ के बाद ही घटना की कड़ियां सामने आयेंगी. उन्होंने कहा कि जांच की समयसीमा तय नहीं की जा सकती. हम जितने तथ्य साझा कर सकते थे, उतने साझा किये हैं, लेकिन जांच के हित में अभी और तथ्यों का खुलासा करना उचित नहीं होगा. तथ्यों के स्पष्ट होते जाने के साथ ही हम उन्हें साझा करेंगे. उन्होंने कहा कि पीड़ित और उसके भाइयों की आरोपियों से लड़ाई दिल्ली के ओखला रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई, जबकि चाकू मारने की घटना बल्लभगढ़ की तरफ जाते वक्त हुई. पहले पांच आरोपियों की गिरफ्तारी से सामने आये तथ्यों के बारे में पूछने पर गोयल ने कहा कि जांच चल रही है.

उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी को शनिवार को ही गिरफ्तार किया गया है. मैं दोहरा रहा हूं कि यह एक खुली जांच है. किस तरह से घटनाएं हुईं, जुनैद की हत्या आखिर कैसे हुई, इन सब सवालों का जवाब मुख्य आरोपी से पूछताछ के बाद ही पता चल पायेगी. गोयल ने कहा कि मामले की गुत्थी सुलझाने में थोड़ी मुश्किल है, क्योंकि लोकल ट्रेन से रोजाना हजारों लोग दिल्ली से मथुरा जाते हैं.

इस बीच, जुनैद की मां ने मुख्य आरोपी के लिए मौत की सजा की मांग की है. उन्होंने बल्लभगढ़ में अपने गांव में संवाददाताओं से कहा कि मेरा बेटा निर्दोष था. मैंने उसे खो दिया, क्योंकि कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया. इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए और मैं जुनैद को चाकू मारने वाले मुख्य आरोपी को फांसी की सजा की मांग करती हूं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel