[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, एक जवान शहीद

पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, एक जवान शहीद

0
पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, एक जवान शहीद

जम्मू : पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजकर 15 मिनट पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में भारतीय पोस्ट पर गोलाबारी की गयी. सीमा पार से हुई इस गोलीबारी में भारतीय सेना के नायक बख्तार सिंह बुरी तरह घायल हो गये. घायल जवान को तत्काल सेना के अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गयी. गोलीबारी से का एक और जवान घायल है जिसका इलाज चल रहा है. हालांकि, भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया.

खबरों के अनुसार, सुबह सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से लगातार फायरिंग और मोर्टार दागे गये. पाकिस्तान की ओर से करीब बीस मिनट तक फायरिंग की गयी. नौशेरा के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट हरबंश लाल शर्मा और नौशेरा पुलिस स्टेशन इंचार्ज कुलदीप कृष्णा ने एक जवान के शहीद होने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया की जवान की मौत पाकिस्तान की तरफ से दागे गये मोर्टार सेल की वजह से हुई है.एक मई के बाद से सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर के उल्लंघन और फायरिंग के कई मामले सामने आये हैं जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है.

रक्षा विभाग के प्रवक्ता, लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने कहा कि नायक बख्तावर सिंह (34 वर्ष) पंजाब के होशियारपुर जिले के मुकेरियां तहसील के हाजीपुर गांव के रहनेवाले थे. उनके बाद अब उनके परिवार में उनकी पत्नी जसबीर कौर के अलावा तीन बच्चे हैं. बख्तावर सिंह के दो बेटे और एक बेटी हैं. सबसे बड़ा बेटा 11 साल का है. उसके बाद एकनौ साल की बेटी है. उनका छोटा बेटा अभी सिर्फ 10 महीने का है. लेफ्टिनेंट कर्नल मेहता के मुताबिक, शनिवार को राजौरी में शहीद के सम्मान में पुष्पांजलि समारोह संपन्न होगा. जिसके बाद शहीद जवान का शव पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव ले जाया जायेगा. प्रवक्ता ने आगे कहा कि नायक बख्तवार सिंह, एक बहादुर और ईमानदार सैनिक थे. राष्ट्र उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य की भक्ति के लिए हमेशा उनका ऋणी रहेगा.

170 बार सीजफायर का उल्लंघन
सेना के मुताबिक 2017 में पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन बहुत ज्यादा हो रहा है. अब तक करीब 170 बार सीजफायर का उल्लंघन किया जा चुका है. इसी अवधि में 2016 में केवलपांच बार सीजफायर का उल्लंघन हुआ था. पिछले तीन दिनों में पाकिस्तान की ओर से छहबार सीजफायर का उल्लंघन हो चुका है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel