[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पटाखा कारखाने में लगी आग, 20 मजदूर जिंदा जले, 10 अन्य झुलसे

पटाखा कारखाने में लगी आग, 20 मजदूर जिंदा जले, 10 अन्य झुलसे

0
पटाखा कारखाने में लगी आग, 20 मजदूर जिंदा जले, 10 अन्य झुलसे

बालाघाट (मप्र) : यहां कोतवाली पुलिस थानांतर्गत खेरी गांव में एक पटाखा कारखाने में बुधवार को दोपहर में अचानक आग लगने से 20 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत हो गयी, जबकि 10 अन्य लोग झुलस गये. घायलों में दो की हालत गंभीर है. अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक जी जर्नादन ने बताया कि कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित कारखाने में दोपहर लगभग तीन बजे आग लगी. यह जगह जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर है.

उन्होंने बताया, ‘‘कारखाने में आग लगने से 20 लोग मारे गये और 10 लोग घायल हुए हैं. घायलों में से आठ को उपचार के लिए नागपुर भेजा गया है. इनमें दो की हालत गंभीर है.’ जर्नादन ने कहा कि शेष दो बचे घायलों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है.

बालाघाट के कलेक्टर भरत यादव ने बताया कि यह आग वारिस अहमद की पटाखा फैक्टरी में लगी. यह लाइसेंस वाली फैक्टरी थी. हादसा उस वक्त हुआ, जब ये मजदूर फैक्टरी में काम कर रहे थे. यादव ने कहा कि आग लगने का असली कारण अब तक पता नहीं चल पाया है. हो सकता है कि किसी मजदूर ने बीड़ी पीने के बाद वहां फेंक दी हो.

उन्होंने कहा कि अब आग को बुझा दिया गया है. जहां फैक्टरी थी, उस इलाके में आवासीय इलाका नहीं था. यादव ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है तथा घायलों का इलाज शासकीय व्यय पर किया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel