[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home national news Heavy Rain Alert: बारिश-बिजली और तूफानी हवा, अगले 5 दिन इन राज्यों में बरसेंगे बदरा

Heavy Rain Alert: बारिश-बिजली और तूफानी हवा, अगले 5 दिन इन राज्यों में बरसेंगे बदरा

0
Heavy Rain Alert: बारिश-बिजली और तूफानी हवा, अगले 5 दिन इन राज्यों में बरसेंगे बदरा
देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, फोटो- पीटीआई

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में 15 से 20 जून के दौरान छिटपुट वर्षा होने की संभावना है. वहीं पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग के अनुसार 15 जून और 18 से 20 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. उत्तराखंड में भी 15 जून को इसी तरह के मौसम की संभावना है.

राजस्थान में आंधी तूफान की आशंका

राजस्थान में मौसम की करवट जारी रह सकती है. आईएमडी के मुताबिक 15 जून को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज आंधी चल सकती है, जिसके झोंके 80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. 15 जून के दौरान पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है.

बिहार-झारखंड समेत पूर्वी भारत में भारी बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विभाग के मुताबिक बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अगले कई दिनों तक मौसम एक्टिव रह सकता है. 15 से 20 जून के दौरान झारखंड और ओडिशा में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है, जबकि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में जोरदार बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 15 जून और 20 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं 16 से 19 जून के दौरान इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. बिहार में 16 जून 19 से 20 जून को, जबकि ओडिशा में 15 और 17 जून को 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज आंधी चल सकती है. झारखंड में भी 15 से 20 जून के दौरान गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की संभावना बनी हुई है.

पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना

आईएमडी के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 15 से 20 जून के दौरान खासी बारिश हो सकती है. 15 से 16 जून और 19 से 20 जून के दौरान अरुणाचल प्रदेश में, 15, 16 और 20 जून को असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है. 17 18 और 19 जून को अरुणाचल प्रदेश असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश हो सकती है. इन राज्यों में गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है.

मध्य भारत में गरज-चमक के साथ बारिश

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और विदर्भ में 15 से 20 जून के दौरान कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. 15 से 19 जून के बीच छत्तीसगढ़ और विदर्भ में, जबकि 15 से 19 जून के दौरान पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

पश्चिम भारत में मानसूनी गतिविधियां तेज

गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 15 से 20 जून के दौरान छिटपुट से लेकर कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. सौराष्ट्र और कच्छ में 16 जून से तेज बारिश हो सकती है. कोंकण और गोवा में 15 और 16 जून को, जबकि मध्य महाराष्ट्र में 15 से 18 जून और मराठवाड़ा में 16 से 18 जून के दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है.

दक्षिण भारत में कई राज्यों में बारिश का दौर जारी

मौसम विभाग के मुताबिक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 15 से 20 जून तक छिटपुट बारिश होने की संभावना है. तेलंगाना, उत्तरी और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी कई स्थानों पर बारिश दर्ज की जा सकती है. तटीय कर्नाटक, केरल-माहे में पूरे सप्ताह बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती है. लक्षद्वीप में 15 से 20 जून के दौरान बारिश हो सकती है.

Also Read: दिल्ली-NCR का अचानक बदला मौसम, तेज हवा के साथ झमाझम बारिश

कहीं ऑरेंज तो कहीं येलो अलर्ट, IMD ने बताया अगले 96 घंटे बिहार के किस जिले में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Previous article मोना सिंह को शादी में वैक्यूम क्लीनर देने वाले थे राजकुमार हिरानी, जानें ये मजेदार किस्सा
Next article पटना में बुजुर्ग राजद समर्थक की पिटाई कर पांच हजार रुपये छीनने का आरोप, पुलिस कर रही जांच
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel