[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news प्रेम-प्रसंग के विवाद में युवक का अपहरण, पुलिस ने कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद किया

प्रेम-प्रसंग के विवाद में युवक का अपहरण, पुलिस ने कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद किया

0
प्रेम-प्रसंग के विवाद में युवक का अपहरण, पुलिस ने कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद किया

कवैया थाना क्षेत्र के पचना रोड से किया गया था युवक का अपहरण, पचना रोड बाइपास स्थित बहियार से बरामद

बरामद युवक की पहचान तेतरहाट थाना क्षेत्र के खैरी गांव निवासी वरुण यादव के पुत्र नीरज कुमार के रूप में हुई

लखीसराय से राजेश कुमार की रिपोर्ट:

Lakhisarai News:जिले के कवैया थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जहां पुराने प्रेम-प्रसंग के विवाद में एक युवक का फिल्मी अंदाज में अपहरण कर लिया गया. हालांकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने अपहरणकर्ताओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया और महज कुछ घंटों के भीतर युवक को सकुशल बरामद कर लिया.

शादीशुदा युवती को पुराने फोटो और वीडियो दिखाकर परेशान कर रहा था युवक

जानकारी के अनुसार मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है. बताया जाता है कि तेतरहाट थाना क्षेत्र के खैरी गांव निवासी वरुण यादव के पुत्र नीरज कुमार का एक युवती से प्रेम संबंध था. बाद में वर्ष 2022 में युवती की शादी कहीं और हो गई और वह अपने ससुराल में नई जिंदगी शुरू कर चुकी थी. आरोप है कि शादी के बाद भी नीरज युवती के पुराने फोटो और वीडियो दिखाकर उसे लगातार परेशान कर रहा था. वह कथित रूप से युवती को ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे उसका वैवाहिक जीवन प्रभावित हो रहा था.

युवती के ससुराल पक्ष के लोगों ने मोबाइल से फोटो और वीडियो डिलीट कराने के लिए रची अपहरण की साजिश

बताया जाता है कि जब मामला अधिक बढ़ गया तो युवती ने अपने पति को पूरी जानकारी दी. इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने कानून हाथ में लेते हुए नीरज के मोबाइल से फोटो और वीडियो डिलीट कराने की योजना बनाई. इसके लिए वे उसके आवागमन पर नजर रखने लगे. गुरुवार दोपहर नीरज कुमार अपनी बाइक से खैरी गांव से पचना रोड स्थित सब्जी मंडी के पास खरीदारी करने पहुंचा था. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे 5 से 7 लोगों ने उसे जबरन पकड़ लिया और फिल्मी अंदाज में उसका अपहरण कर लिया. अपहरण के बाद उसे पचना रोड बाइपास स्थित बहियार में ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई तथा मोबाइल से डेटा डिलीट कराने का दबाव बनाया गया.

एसपी के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने छापेमारी कर युवक को सकुशल बरामद किया

उधर, पुत्र के अपहरण की जानकारी मिलते ही उसके पिता वरुण यादव ने दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वरीय पुलिस पदाधिकारियों को फोन कर घटना की सूचना दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी प्रेरणा कुमार ने तत्काल एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में कवैया थानाध्यक्ष रणधीर कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम गठित की. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पचना रोड बाइपास स्थित बहियार क्षेत्र में छापेमारी शुरू की. पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर त्वरित कार्रवाई करते हुए नीरज कुमार को सकुशल बरामद कर लिया.

अपहरण की घटना में 5 से 7 लोग शामिल, तीन गिरफ्तार, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

पुलिस ने मौके से इस मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार नया टोला वार्ड संख्या-12 निवासी किशोरी यादव का पुत्र सोहित कुमार, बन्नूबगीचा थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी रामानंद यादव का पुत्र राकेश कुमार तथा गढ़ी विशनपुर निवासी संजय यादव का पुत्र रौशन कुमार शामिल हैं.पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूरी घटना में 5 से 7 लोगों की संलिप्तता सामने आई है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जबकि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.

बोले एसडीपीओ

एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि युवक के पिता द्वारा सूचना दिए जाने के तुरंत बाद पुलिस सक्रिय हो गई. युवक के मोबाइल को सर्विलांस पर रखकर उसकी लोकेशन ट्रेस की गई, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित बरामद कर लिया. उन्होंने कहा कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो कोई बड़ी घटना भी घट सकती थी. घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel