छातापुर
भीमपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर के समीप एसएच 91 पर मक्का सुखाने के कारण गुरुवार देर शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. बताया जाता है कि बाइक सवार युवक हाइवे पर पसरे मक्का पर फिसलकर गुजर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया.दुर्घटना का शिकार युवक ठूंठी पंचायत के विकास मित्र व चापीन निवासी उदयचंद ऋषिदेव का 20 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार बताया जा रहा है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया.
सूचना के बाद शुक्रवार को बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता, सीओ राकेश कुमार, भीमपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश पांडेय के साथ दुर्घटना स्थल का जायजा लिया, जिसके बाद मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार राय, क्रांति झा, पंसस योगानंद यादव के साथ मृतक युवक के घर पहुंचे और हादसे पर दुख जताते परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.