[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news एनएटीएस पर डीजे कॉलेज सभागार में कार्यशाला आज

एनएटीएस पर डीजे कॉलेज सभागार में कार्यशाला आज

0
एनएटीएस पर डीजे कॉलेज सभागार में कार्यशाला आज

मुंगेर . एमयू द्वारा गुjqवार को आरडी एंड डीजे कॉलेज, सभागार में नेशनल अप्रेंटिसशिप एंड ट्रेनिंग स्कीम (एनएटीएस) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा. जिसमें तिलकामांझी विश्वविद्यालय, भागलपुर, पूर्णिया विश्वविद्यालय एवं बीएनएम विश्वविद्यालय, मधेपुरा के सभी संबद्ध कॉलेज के प्रतिनिधि भाग लेंगे.

——————————————–

27 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन का समय

मुंगेर . एमयू ने सत्र 2025-29 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये रजिस्ट्रेशन को लेकर बुधवार से दोबारा पोर्टल खोला है. जिसमें रजिस्ट्रेशन कराने से वंचित विद्यार्थियों को 27 सितंबर तक का समय दिया गया है. इस दौरान उक्त सत्र में नामांकित वैसे विद्यार्थी, जो अबतक किसी कारणवश रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाये हैं. वैसे विद्यार्थी 24 से 27 सितंबर के बीच अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. वहीं रजिस्ट्रेशन के पूर्व विद्यार्थियों को अपने संबंधित कॉलेज में दस्तावेज सत्यापित कराना अनिवार्य होगा. जबकि रजिस्ट्रेशन के लिये विद्यार्थियों को कुल 1 हजार रुपये का शुल्क जमा करना होगा. जिसमें 600 रुपये रजिस्ट्रेशन तथा 400 पये विलंब शुल्क लिया जायेगा.

——————————————-

एलएलबी सेमेस्टर-1 में कल तक नामांकन का मौका

मुंगेर – एमयू के एकमात्र विधि संस्थान विश्वनाथ सिंह लॉ कॉलेज में 23 सितंबर से सत्र 2025-28 एलएलबी सेमेस्टर-1 के रिक्त सीटों पर ऑन-द-स्पॉट नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. जिसमें अबतक कुल 180 सीटों पर 150 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है. कॉलेज के प्राचार्य राजेश मिश्रा ने बताया कि एलएलबी सेमेस्टर-1 के लिये दो मैरिट लिस्ट की नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मंगलवार से उक्त के लिये ऑन-द-स्पॉट नामांकन प्रक्रिया आरंभ की गयी है. जिसमें अबतक नामांकन से वंचित विद्यार्थियों को सीट बुक करते हुये 26 सितंबर तक नामांकन का समय दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel