[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news आरओबी निर्माण को लेकर अगले सात दिनों में डिजाइन तैयार होने की संभावना, डिजाइन मिलते ही कार्य होगा शुरू

आरओबी निर्माण को लेकर अगले सात दिनों में डिजाइन तैयार होने की संभावना, डिजाइन मिलते ही कार्य होगा शुरू

0
आरओबी निर्माण को लेकर अगले सात दिनों में डिजाइन तैयार होने की संभावना, डिजाइन मिलते ही कार्य होगा शुरू

सहरसा . नगर निगम क्षेत्र के बंगाली बाजार रेलवे समपार संख्या 31ए पर प्रस्तावित आरओबी निर्माण के लिए चल रही तैयारियों से जिले वासियों में अब सुकून दिख रहा है कि आखिर उनका सपना पिछले तीन दशक के बाद ही सही सच होने जा रहा है. आरओबी निर्माण को लेकर जिलाधिकारी लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं एवं समय-समय पर स्थल का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दे रहे हैं. साथ ही संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जानकारी ले रहे हैं. वहीं प्रथम चरण में डीबी रोड़ की अतिक्रमित सड़क से अतिक्रमण हटाने को लेकर लगातार अतिक्रमणकारियों को हिदायत दी जा रही है. माइकिंग के माध्यम से अगले पांच सितंबर तक लोगों को अपना अतिक्रमण हटाने के लिए कहा जा रहा है. साथ ही निर्देश दिया था जा रहा है कि इसके बाद जिला प्रशासन खुद अतिक्रमण हटाएगी व अतिक्रमणकारियों से खर्च की राशि वसूल की जाएगी. हालांकि डीबी रोड़ में पिछले 10 दिनों से स्थानीय लोग खुद ही अपना अतिक्रमण हटा रहे हैं. जबकि कुछ लोग आज भी इंतजार में हैं कि शायद निर्माण रूक जाय. इधर पूल निर्माण निगम ओवरब्रिज के डिजाइन आने के इंतजार में है. जैसे ही डिजाइन विभाग को मिलेगा इसपर तत्काल काम शुरू होगा. सात दिनों में डिजाइन आने की संभावना पुल निर्माण निगम के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर रवि रंजन कुमार ने बताया कि बंगाली बाजार रेलवे समपार संख्या 31ए पर बनने वाले ओवरब्रिज को लेकर डिजाइन तैयार किया जा रहा है. इसके लिए कार्य एजेंसी कार्य कर रही है. जिलाधिकारी दीपेश कुमार लगातार इसकी मॉनीटरिंग भी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगले सात दिनों के अंदर ओवरब्रिज का डिजाइन तैयार होने की संभावना है. इसके बाद इस प्रकार शुरू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि आरओबी का स्लोप शंकर चौक एवं पूरब बाजार की ओर होगा. शंकर चौक से आरओबी 200 से 300 मीटर आगे धर्मशाला रोड एवं डीबी रोड की तरफ होगा. उन्होंने कहा कि आरओबी के पाइलिंग फाउंडेशन का निर्माण करने के लिए अभी 15 मीटर जमीन की जरूरत पड़ेगी. बस स्टैंड में रखी जाएगी निर्माण सामग्री गंगजला चौक स्थित बस स्टैंड में ओवरब्रिज निर्माण की सामग्री रखी जाएगी. इसको लेकर पिछले दिनों डीएम एवं एसपी ने स्थल का निरीक्षण किया था. साथ ही यहां स्थित प्राइवेट बस स्टैंड को दूसरी जगह शिफ्ट करने का निदेश निगम आयुक्त को दिया. उन्होंने कहा कि रेलवे की इस जगह का उपयोग फिलहाल आरओबी निर्माण सामग्री रखने में कार्य एजेंसी करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel