[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home local-news वाेकेशनल काेर्स में ऑन स्पाॅट नामांकन के लिए दाे दिनाें का समय

वाेकेशनल काेर्स में ऑन स्पाॅट नामांकन के लिए दाे दिनाें का समय

0
वाेकेशनल काेर्स में ऑन स्पाॅट नामांकन के लिए दाे दिनाें का समय

वीसी ने दिये निर्देश, पांच व छह जनवरी को खुला रहेगा पोर्टल

उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बीआरएबीयू ने विवि के पीजी विभाग व अंगीभूत काॅलेजाें काे वाेकेशनल काेर्स में ऑन स्पाॅट नामांकन के लिए दाे दिनाें का अवसर दिया है. पांच व छह जनवरी को पाेर्टल खुला रहेगा. इस दाैरान नामांकन करने के साथ ही पाेर्टल पर भी इसे अपडेट करना है. सत्र 25-26 में कई वाेकेशनल काेर्स में 10 से भी कम नामांकन हुए हैं. अंगीभूत काॅलेजाें में अधिकतर काेर्स में सीट खाली रह गयीं. विवि की ओर से विभिन्न वाेकेशनल काेर्स में सेंट्रलाइज्ड व्यवस्था की गयी है. सत्र 25-26 में नामांकन पहले ही हाे चुका है. इसके बाद भी कई काॅलेजाें व विभागाें ने पाेर्टल खाेलने की मांग की जा रही थी. इसे देखते हुए कुलपति के आदेश पर दाे दिन के लिए पाेर्टल खाेलने का निर्णय हुआ है. शनिवार काे सीसीडीसी की ओर से इसका पत्र व्यावसायिक केंद्र के निदेशक व प्राचार्याें काे भेजा गया. सीसीडीसी प्राे टीके डे ने बताया कि केवल पीजी विभाग व अंगीभूत काॅलेजाें में संचालित काेर्स के लिए ऑन स्पाॅट नामांकन का अवसर दिया गया है. छह जनवरी के बाद काेई अवसर नहीं दिया जायेगा.

रांची विवि के लिए रवाना हुई फुटबॉल टीम

पूर्वी क्षेत्र अंतर विवि फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विवि की फुटबॉल टीम को पांच जनवरी को होने वाले मुकाबलों के लिए रांची विवि के लिए रवाना किया गया. कुलपति डॉ दिनेश चंद्र राय ने टीम को शुभकामनाएं दी. कुलपति ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए बेहतर प्रदर्शन की कामना की और कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना व नेतृत्व क्षमता का भी विकास करता है. इस प्रतियोगिता के लिए टीम के साथ टीम मैनेजर सुनील कुमार सिंह को भेजा गया है. खेल सचिव डॉ अशोक साह ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel